'2024 में देश से भाजपा का सफाया करना है..', महागठबंधन की रैली में बोले लालू यादव
'2024 में देश से भाजपा का सफाया करना है..', महागठबंधन की रैली में बोले लालू यादव
Share:

पटना: बिहार के पूर्णिया में आज शनिवार (25 फ़रवरी) को महागठबंधन की रैली का आयोजन हुआ। महागठबंधन की इस रैली के लिए पूर्णिया यूनिवर्सिटी ने अपनी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। वहीं, हाल ही में किडनी का उपचार कराकर सिंगापुर से भारत लौटे RJD सुप्रीमो और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रैली को संबोधित किया। इस दौरान लालू यादव ने भाजपा-RSS पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें देश और संविधान को बचाना है। 2024 में भाजपा का देश से सफाया करना है। आज देश टुकड़े टुकड़े होने की कगार पर है।

रैली को संबोधित करते हुए RJD सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा की मानसिकता घातक है। उन्होंने कहा कि 2024 में देश को और मजबूत करना है। लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी वही करते हैं, जो RSS चाहता है। हम एकजुट होंगे, तो देश बचेगा। बिहार के संदेश का पूरे देश में असर होता है। हमें 2015 का इतिहास दोहराना है। इसके साथ ही लालू यादव ने आज अपनी बेटी रोहिणी की तारीफ की, जिन्होंने उन्हें किडनी डोनेट की है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने मिसाल पेश की। अल्पसंख्यकों का वोट बिखेरने की कोशिश हो रही है, इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। राशन देकर वोट लेने की कोशिश हो रही है। भाजपा राशन बांटकर क्रेडिट ले रही है।

वहीं, लालू के छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि एकता ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि लालूजी ने आज तक सांप्रदायिक ताकतों के सामने घुटने नहीं टेके। हमेशा उनके खिलाफ लड़े। चाहे जितना भी प्रताड़ित किया गया हो, लेकिन लालूजी डरे नहीं। निडर होकर लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी लीडर नहीं है, वहां सब डीलर हैं। ये देश के लोकतंत्र को समाप्त करना चाहते हैं। ये नफरत की सियासत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन 2024 में ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करेगा।

सोनिया गांधी ने किया राजनीति से सन्यास का ऐलान ? कांग्रेस अधिवेशन में कही ये बात

अगर किसी दूसरे मजहब के साथ ये होता तो..? रामचरितमानस जलाने पर पहली बार बोले सीएम योगी

नितीश-तेजस्वी की रैली के लिए पूर्णिया यूनिवर्सिटी ने रद्द की परीक्षा ! लोग बोले- इन्हे शिक्षा से क्या मतलब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -