गुस्से में आकर पति ने किया पत्नी के साथ किया ऐसा काम और फिर खुद भी....
गुस्से में आकर पति ने किया पत्नी के साथ किया ऐसा काम और फिर खुद भी....
Share:

धनबाद : शहर में निरसा थाना क्षेत्र के साहेबडंगाल में शनिवार की रात पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर जाकर पेड़ से फंदा लगा खुद भी फांसी लगा अपनी जान दे दी। रविवार को पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टामॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों के दो बच्चे हैं। घटना के पीछे आपसी विवाद को वजह माना जा रहा है।

शौच करने गई युवती को देखकर डोला मनचले का दिल, फिर हुआ कुछ ऐसा

शराब का आदि था पति 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान पुरूलिया निवासी दंपत्ति के रूप में की गई। साहेबडंगाल पत्नी का मायके था। दोनों वहीं पर रह रहे थे। युवक के साढू का कुछ दूरी पर घर है. साडू  अपनी फैमिली के साथ कहीं बाहर गए हुए हैं। इस वजह से पिछले दो दिनों से दंपत्ति उन्हीं के घर में रह रहे थे। पति ने अपने दोनों बेटे को पुरूलिया में लगे एक मेले में घूमने के लिए भेज दिया था। लोगों के अनुसार, गोरांगो शराब पीकर अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा करता था। शनिवार की रात भी गोरांगो ने शराब पी और पत्नी से उसका विवाद हो गया। 

बसपा नेता की सरेआम गोली मार कर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके बाद घर में रखे कुल्हाड़ी से पति ने पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद पति घर से बाहर निकला और खुदिया नदी के पास में जंगल में एक पेड़ से फंदा बना फांसी लगा अपनी भी जान दे दी। सुबह जब लोग नींद से जागे तो पत्नी का शव घर पड़ा देखा। इसके बाद पति की खोजबीन शुरू हुई। इसी दौरान पेड़ से लटकी उसकी लाश भी बरामद कर ली गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

चित्रकूट : जुड़वा भाइयों के शव बरामद होने के बाद शहर में भारी बवाल

नशे में धुत्त पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर पहुँच गया थाने

रेलवे ट्रेक पर आया प्रेमी जोड़ा और फिर यूं समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -