तारीख पर आया पति, पत्नी से किया अप्राकृतिक कृत्य
तारीख पर आया पति, पत्नी से किया अप्राकृतिक कृत्य
Share:

इंदौर/ब्यूरो। कुटुंब न्यायालय में चल रही तलाक की सुनवाई में मुंबई से इंदौर आया था आरोपित, बाद में समझौते के बहाने महिला के घर पर गया और जबरदस्ती की, पत्नी से फ्लैट की मांग कर रहा है आरोपि। इंदौर पुलिस ने 31 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने उसके विरुद्ध कुटुंब न्यायालय में तलाक का केस दायर किया था। आरोपित केस की सुनवाई पर पीड़िता से मिलने आया और अप्राकृतिक कृत्य कर फरार हो गया। पुलिस मुंबई में उसकी तलाश कर कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 29 सितंबर की है। आरोपि मुंबई से कुटुंब न्यायालय की सुनवाई के लिए आया था। कोर्ट बंद होने के बाद वह पीड़िता से समझौता करने के बहाने घर गया और दोनों बैठकर बात करने लगे। आरोपि ने इसी दौरान पीड़िता के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। उसने धमकाया कि उसे (पीड़िता) उसकी (आरोपि) फ्लैट की मांग पूरी करनी पड़ेगी। उसने जान से मारने की धमकी दी और आरोपित फरार हो गया। महिलाओं के वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डाल देता था आरोपित पुलिस के मुताबिक, शिवपुरी निवासी महिला की जुलाई 2017 में शादी हुई थी। आरोप है कि पति ने 3 बीएचके फ्लैट मांगा और परेशान किया।

 शादी के दो दिन बाद ही वह हनीमून के लिए केरल लेकर गया और उससे खर्च के लिए एक लाख रुपये मांगे। पीड़िता से सास ने कहा कि वह नौकरी कर खुद का खर्च निकाले। आरोपि ने घर के सामान के उपयोग पर भी पाबंदी लगा दी। आरोपित उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। अप्रैल में उसका गर्भपात भी करवा दिया। इसी दौरान पता चला कि पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। वह उनका अश्लील वीडियो बना र पोर्न साइट पर अपलोड भी करता है। पीड़िता इंदौर आ गई और तलाक के लिए कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया। आरोपित सुनवाई के लिए कोर्ट आया और बातचीत के बहाने पीड़िता के घर आ गया। इसी दौरान उसने जबरदस्ती की और फरार हो गया।

कौन, कब बना T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन, देखें पूरी सूची

जानिए क्या है वर्ल्ड टीचर्स डे का इतिहास

Elina Ribakova ने विंबलडन चैम्पियनशिप में हासिल की जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -