अंधेरी रात में तालाब किनारे प्रेमी के साथ देख, जेठ ने दी महिला को दर्दनाक मौत
अंधेरी रात में तालाब किनारे प्रेमी के साथ देख, जेठ ने दी महिला को दर्दनाक मौत
Share:

बिलासपुर : शहर में अवैध संबंध के चलते जेठ ने बुधवार को महिला के सिर पर रॉड और लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। फिर खुद ही सीपत थाने में रिपोर्ट लिखवाने भी पहुंच गया। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रेमी संग सम्बन्ध बनाने में अड़ंगा डालता था पति, तो पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

ऐसे दिया वारदात को अंजाम  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बसहा निवासी युवती की बुधवार सुबह तालाब किनारे खून से सनी लाश मिली थी। उसका सिर फटा था और आसपास काफी मात्रा में खून बहा था। इस पर महिला के जेठ ने सीपत थाना पहुंचकर हत्या की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने जांच शुरू की तो घटनास्थल पर महिला का मोबाइल मिला। पुलिस ने डिटेल देखी तो इसमें एक युवक का नाम था। आखिरी बार उसी ने बात की थी।

अज्ञात हमलावरों ने टीएमसी नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

प्रेमी को देख आग बगुला हुआ जेठ 

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने युवक को पकड़कर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। महिला का युवक के साथ अवैध संबंध था। इस बात की जानकारी महिला के जेठ को थी। बुधवार सुबह 4 बजे महिला घर में ताला लगाकर नहाने निकली थी। रात को वह मोबाइल से युवक से बात कर रही थी। जेठ सबकुछ सुन रहा था। सुबह दोनों तालाब किनारे मिलने वाले थे। सुबह महिला घर से निकली तो जेठ चुपके से उसके पीछे गया। युवक तालाब किनारे पहले से खड़ा था। जेठ देखकर आग बबूला हो गया। रॉड व डंडे से महिला पर हमला कर दिया।

प्रेमिका की शादी में पंहुचा प्रेमी और मार दी गोली

दो पत्नियों की लड़ाई देखकर पुलिस भी रह गई सन्न, पति का शव निकलवाया कब्र से बाहर

भाई को बंधक बनाकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार और हुआ फरार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -