यहाँ सैकड़ों अफ्रीकी घोंघों ने डाला डेरा, खतरे में पड़ी मनुष्यों और पेड़-पौधों की जान
यहाँ सैकड़ों अफ्रीकी घोंघों ने डाला डेरा, खतरे में पड़ी मनुष्यों और पेड़-पौधों की जान
Share:

फ्लोरिडा (Florida) में खाड़ी के तट पर कई विशालकाय अफ्रीकी घोंघे देखे गए हैं। कहा जा रहा है कि ये घोंघे स्थानीय पेड़-पौधों के लिए भयावह सिद्ध हो सकते हैं। स्थानीय एक्सपर्ट्स ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इनसे इंसानों में भी एक दुर्लभ तरह के मेनिनजाइटिस के फैलने का खतरा है। अमेरिका के कृषि विभाग के पोर्टल के अनुसार, इस प्रजाति के घोंघे पूर्वी अफ्रीका में पाए जाते हैं। ये विश्व के सबसे खतरनाक घोंघे हैं। ये अब तक लगभग 500 अलग-अलग प्रकार के पौधे, पेड़ों की छाल, यहां तक ​​​​कि घरों के पेंट और प्लास्टर भी खा चुके हैं। 

वही ये घोंघे गैस्ट्रोपॉड प्रजाति के हैं। इनका खोल मनुष्यों की मुट्ठी के आकार तक बढ़ सकता है। गैस्ट्रोपॉड एक ऐसे परजीवी (Parasite) को फैलाते हैं जिसे रैट लंगवार्म के नाम से जाना जाता है। इसी पैरासाइट से मनुष्यों में मेनिन्जाइटिस फैलता है। इसके लक्षणों में मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गर्दन में अकड़न, बुखार और उल्टी सम्मिलित हैं।

स्थानीय प्लांट इंडस्ट्री डिवीजन के सहायक निदेशक ग्रेग होजेस के अनुसार, एक्सपर्ट्स ने पास्को काउंटी में न्यू पोर्ट रिची के ताम्पा उपनगर से, एक हजार से अधिक घोंघे एकत्रित किए हैं। इन सभी के टेस्ट किए गए हैं, जिसमें अब तक रैट लंगवार्म पैरसाइट नहीं पाया गया है, जो राहत की बात है। संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को हिदायत दी गई है कि वे न तो घोंघे को छूएं तथा न ही इन्हें खाएं। क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक सिद्ध हो सकते हैं। घोंघों से निपटने के लिए न्यू पोर्ट रिची के आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। जब तक घोंघों को समाप्त नहीं कर दिया जाता, तब तक प्रशासन इस क्षेत्र पर पूरी नज़र रखेगा। 

अचानक बार में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, 14 लोगों की हुई मौत

प्रदर्शनकारियों ने किया राष्ट्रपति भवन पर कब्ज़ा, घर में मिले करोड़ों रुपये

विश्व चैंपियनशिप में सबसे उम्रदराज महिला एथलीट बनीं ये खिलाड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -