अचानक बार में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, 14 लोगों की हुई मौत
अचानक बार में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, 14 लोगों की हुई मौत
Share:

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के एक बार में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें 14 व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर तौर पर चोटिल हो गए हैं। गंभीर तौर पर चोटिल व्यक्तियों को चिकित्यालय में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस के अफसर पहुंचकर घटनास्थल की तहकीकात कर रहे हैं।

जोहानिसबर्ग पुलिस के अनुसार, गोलीबारी की घटना जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप में स्थित बार में हुई है। यहां शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में सवार होकर आए हमलावरों ने अचानक गोलीबारी आरम्भ कर दी। अचानक हुई इस घटना से लोग बुरी तरह डर गए तथा यहां-वहां भागने का प्रयास करने लगे।

वही तहरीर प्राप्त होने के बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई। चोटिल व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया। गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला के अनुसार घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से भी पता चल रहा है कि गोलीबारी करने वालों में एक से अधिक लोग सम्मिलित थे। पुलिसकर्मी इलियास मावेला ने बताया कि जिस बार में गोलीबारी हुई है, वह लाइसेंसी है। घटना के वक़्त बहुत लोग यहां उपस्थित थे। अचनाक हमलावरों ने गोलीबारी आरम्भ कर दी। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि अपराधियों के गोलीबारी करने का मकसद क्या था।

प्रदर्शनकारियों ने किया राष्ट्रपति भवन पर कब्ज़ा, घर में मिले करोड़ों रुपये

विश्व चैंपियनशिप में सबसे उम्रदराज महिला एथलीट बनीं ये खिलाड़ी

महिला हॉकी विश्व कप में क्वार्टर फाइनल सीट के लिए जापान से भिड़ेगा भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -