गला दबाने के बाद दीवान में बंद कर भाग गया पति, कुछ दिन बाद इस हालत में मिली पत्नी
गला दबाने के बाद दीवान में बंद कर भाग गया पति, कुछ दिन बाद इस हालत में मिली पत्नी
Share:

नई दिल्ली : राजधानी के समीप गुरुग्राम में में हत्यारोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या गला दबा कर की थी। गला दबाने से ही पत्नी की सांसे थम गई थी, लेकिन आरोपी को विश्वास नहीं हुआ तो उसने दीवान में बंद कर फरार हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व डॉक्टर के मुताबिक महिला के गले पर दबाए जाने के गहरे निशान हैं। उन्होंने रिपोर्ट में हत्या का समय चार से छह दिन पहले की बताई है।

जिन्दा लोगों के डेथ सर्टिफिकेट बनाकर डकार जाते थे बीमे की राशि, मुंबई पुलिस ने किया भंडाफोड़

यह बना मौत का कारण 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने शनिवार की सुबह एक मकान से तीस वर्षीय महिला का शव बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने गया बिहार के रहने वाले महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पिता ने पुलिस को बताया था कि एक बार तलाक होने के बाद उनकी बेटी की दूसरी शादी एक युवक के साथ करीब छह महीने पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में झगड़े शुरू हो गए थे। उन्होंने बताया कि युवक महिला के चरित्र पर शक करता था। इसके अलावा झगड़े की एक वजह महिला के पांच बच्चे भी थे। यह पांचों बच्चे उसके पहले पति से हैं।

NRI से शादी कर परिवार ने गंवाई दो बेटियां, पहली का शव नहर में मिला, दूसरी का फंदे पर

पिता ने बताया बेटी और दामाद के बीच अक्सर झगड़े होते थे। लेकिन इस बार झगड़ा शुरू होते ही महिलापांचों बच्चों को लेकर उनके घर चली आई और थोड़ी देर बाद बच्चों को छोड़ कर लौट गई थी। उसके बाद से आज तक उनकी बेटी कहीं नजर नहीं आई। आखिर में शनिवार की सुबह उसका शव घर में रखे बेड के दीवान में मिला है।

अपने बेटे के दोस्त के साथ महिला ने बना लिए नाजयज़ सम्बन्ध, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा...

साउथ की मशहूर अभिनेत्री भानुप्रिया पर लगा नाबालिग नौकरानी के शोषण का आरोप

टी-शर्ट पर राष्ट्रीय ध्वज बनाकर बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -