इस शहर में आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट है घोड़ागाड़ी, किराया जानकर होगी हैरानी
इस शहर में आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट है घोड़ागाड़ी, किराया जानकर होगी हैरानी
Share:

खरगोन: मध्य प्रदेश में अभी कुछ ऐसे जिलें है जहां आज भी तांगे चलते हैं। ऐसा ही एक जिला खरगोन भी है। यहां सड़कों पर आप दिनभर तांगा दौड़ते देख सकते हैं। इनमें बैठकर सफर का आनंद ले सकते हैं। वो भी सिर्फ 10 रुपए में। खरगोन में बीते 50 बरस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भूमिका में तांगा हैय आवागमन के लिए यात्री आज भी इसका उपयोग करते हैं। बता दें कि तांगे को टमटम एवं घोड़ागाड़ी भी बोलते हैं।

तमाम आधुनिक ट्रांसपोर्ट सुविधा होने के बाद भी आज भी खरगोन में लोग तांगे से सफर करना पसंद करते हैं। पहली बार खरगोन आनेवाले यात्री विशेष रूप से तांगे की सवारी का लुत्फ जरूर उठाते हैं। यदि आप भी पहली बार खरगोन आ रहे हैं तो तांगे की सवारी करना न भूलें। ये तांगे आपको प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक बस स्टैंड के समीप बने तांगा स्टैंड पर सरलता से मिल जाएंगे।

आपको बता दें कि जब खरगोन में आवागमन के साधन कम थे। तब कहीं आने-जाने के लिए लोग तांगे का ही इस्तेमाल  करते थे। हालांकि बदलते दौर के साथ अब इनका आंकड़ा कम हो गया है। वही मीडिया से चर्चा में एक तांगा चालक ने बताया कि वह खरगोन में 40 साल से तांगा चला रहे हैं। पहले खरगोन में 150 से 200 तांगे थे। मगर अब सिर्फ 10-15 ही बचे हैं। तांगे का किराया अधिक नहीं है। 50 वर्ष पहले तांगे का किराया पैसे में होता था। इतने वर्ष पश्चात् भी किराए में अधिक इजाफा नहीं हुआ है। आज भी खरगोन शहर में कहीं जाना हो तो सिर्फ 10 रुपए में तांगा यात्री को उनके गंतव्य तक पहुंचा देता है। तांगे से पूरा खरगोन शहर घूमना हो तो इसकी भी सुविधा पर्यटकों एवं यात्रियों को प्राप्त होती है। सिर्फ 300 से 400 रुपए में पूरा खरगोन शहर तांगे से घूमा जा सकता है।

इंदौर की पॉश कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, अचानक पहुंची पुलिस और फिर...

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को 'मुजाहिदीन' कहने पर AAP नेत्री प्रियंका कक्कड़ के खिलाफ FIR दर्ज

CM राइज स्कूल में छात्रों के गायत्री मंत्र पढ़ने पर प्राचार्य ने लगाई रोक, अब CM शिवराज ने किया पद से बर्खास्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -