केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया कठेरिया का बचाव
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया कठेरिया का बचाव
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने आगरा में विवादित बयान दिया था। जिसकी कांग्रेस ने जमकर आलोचना की। इस मामले में मंत्री कठेरिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कांग्रेस ने की। कांग्रेस ने इसे लेकर संसद भवन परिसर में प्रतिष्ठापित महात्मा गांधी के शिल्प के पास प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आज़ाद समेत कई कांग्रेसी सांसद हाथों में पर्चा थामकर कठेरिया के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। तो दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कठेरिया के मसले पर सफाई देते हुए कहा कि भारत में विभिन्न धर्मों के लोगों का सम्मान होता है।

उनका कहना था कि कठेरिया के भाषण में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। उनका कहना था कि सांप्रदायिक सौहार्द को किसी भी तरह के राजनीतिक लाभ हेतु आंका नहीं जा सकता है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आखिर यह कैसे हो सकता है कि मुसलमान राष्ट्रवादी नहीं है। उन्होंने इस मामले में अशफाक उल्लाह खान का भी उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने देश की स्वाधीनता हेतु संघर्ष किया था।

ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि मुसलमान राष्ट्रवादी नहीं होता। उन्होंने और भी कई उदाहरण दिए और कहा कि इस तरह की बात नहीं है। दूसरी ओर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि यदि यूपी में उनकी पार्टी की सरकार होती तो फिर विवादित बयान देने वाले जेल में होते। दूसरी ओर राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि मंत्री कठेरिया का बयान देशविरोधी है। उन्होंने मंत्री कठेरिया का विरोध किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -