नए साल के पहले दिन भारत में जन्मे इतने बच्चे, बन गया विश्व रिकॉर्ड
नए साल के पहले दिन भारत में जन्मे इतने बच्चे, बन गया विश्व रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली : पूरी दुनिया न्यू ईयर 2021 का स्वागत अपने-अपने तरीके से कर रही है। किसी ने यार-दोस्तों के साथ तो किसी ने परिवार के साथ न्यू ईयर को सेलिब्रेट किया। इन सब से अलग कई ऐसे परिवार रहे जिन्होंने न्यू ईयर पर घर में नए मेहमान का स्वागत किया। जी हां, पूरी दुनिया में साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों ने नए साल पर जन्म लिया। यूनीसेफ (UNICEF) ने एक आंकड़ा जारी करते हुए इस बारे में जानकारी दी।

UNICEF ने साल के पहले दिन जन्म लेने वाले बच्चों के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के मुताबिक, साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2021 को पूरी दुनिया में 3,70,000 बच्चे जन्म ले सकते हैं। इस मामले में भारत सबसे आगे है। टॉप 10 देशों में भारत के अतिरिक्त चीन, नाइजीरिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, इथोपिया, अमेरिका, इजिप्ट, बांग्लादेश और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि आंकड़ों के अनुसार, भारत में 1 जनवरी 2021 को 59,995 बच्चों ने जन्म लिया है। वहीं चीन में 35,615, नाइजीरिया में 21,439, पाकिस्तान में 14,161 , इंडोनेशिया में 12,336, इथोपिया में 12,006, अमेरिका में 10,312, इजिप्ट में 9,455, बांग्लादेश में 9,236, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 8,640 बच्चे जन्मे हैं।

दिसंबर 2020 में मारुति सुजुकी इंडिया ने बिक्री में 20.2 प्रतिशत की वृद्धि की दर्ज

फोर्ड, महिंद्रा ने प्रस्तावित ऑटोमोटिव जेवी को स्क्रैप करने का किया एलान

अंशधारकों के खातों में ब्याज डाल रहा EPFO, 8.5 फीसद की दर से 6 करोड़ लोगों को मिलेंगे पैसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -