यहां पर भक्त-भगवान के बीच है राजा-प्रजा का संबंध, रामनवमी पर 5 लाख दीप जलाकर मनाया जाएगा जश्न
यहां पर भक्त-भगवान के बीच है राजा-प्रजा का संबंध, रामनवमी पर 5 लाख दीप जलाकर मनाया जाएगा जश्न
Share:

निवाड़ी: इन दिनों मध्य प्रदेश के ओरछा में रामनवमी पर होने वाले राम जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। रामनवमी पर राम राजा मंदिर प्रांगण में 5 लाख दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। इस दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। प्रत्येक घर में दीये प्रज्वलित कर घर के बाहर रंगोली बना कर रामनवमी के पर्व को मनाया जाएगा। 

जिलाधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी कहते हैं कि दीपोत्सव समारोह में 5 हजार वॉलिंटियर्स का खास किरदार रहेगा। प्रशासन घर-घर जाकर लोगों को समारोह के लिए आमंत्रण दे रहा है। बेतवा नदी पर दीपोत्सव लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सम्मिलित होने की पूरी संभावना है। इसके अतिरिक्त रामनवमी पर मंदिर में प्रभु श्री राम की जन्मआरती तथा बधाई गीतों का आयोजन होगा। प्रातः के वक़्त विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामनवमी पर लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के ओरछा आने की उम्मीद है। 

वहीं, बेतवा नदी के किनारे संस्कृति विभाग की तरफ से 3 अप्रैल से रामलीला का भी आयोजन होना है। जो रामनवमी के दिन पूरी होगी। इसको लेकर भी संस्कृति विभाग तैयारियों में लगा है। यूं तो श्रीराम जन्मोत्सव पूरे भारत में मनाया जाता है लेकिन ओरछा में इसकी दोहरी अहमियत है। संवत् 1631 में ओरछा की महारानी कुंअर गणेश ने रामनवमी को राम राजा सरकार को अयोध्या से ओरछा लाकर यहां राजा के तौर पर विराजमान कराया था। बुंदेला शासकों की नगरी ओरछा का राम राजा मंदिर देश का एकमात्र मंदिर है जहां राम लला राजा के तौर पर विराजित हैं। यहां श्रद्धालु तथा ईश्वर के बीच राजा और प्रजा का संबंध है। यह देश का एकमात्र मंदिर ऐसा है जहां पर राजा के तौर पर राम राजा सरकार को तीनों वक़्त सशस्त्र सलामी दी जाती है। यहीं नहीं इस मंदिर में पुरानी राजसी प्रथाओं का भी पालन होता है।

सरकार ने उठाया बड़ा कदम, स्कूल में शिक्षकों के पास मिली ये चीज तो होंगे सस्पेंड

अप्रैल शुरू होने से पहले रिकॉर्ड हाई से 4,700 रुपये सस्‍ता हुआ सोना

आज रात से महंगा होगा सफर करना, 10 से 15 फीसदी तक बढ़े टोल टैक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -