लिंग के आधार पर पूजा के अधिकारो में भेद-भाव नही होना चाहिए
लिंग के आधार पर पूजा के अधिकारो में भेद-भाव नही होना चाहिए
Share:

शिरडी : शिरडी के शनि मंदिर में वर्षो की परंपरा को तोड़ते हुए एक महिला ने पूजा क्या कर दी। बवाल ही मच गया। कहा जाता है कि शनि देव की पूजा का अधिकार केवल पुरुषों को है और इसी कारण शनि शिंगनापुर मंदिर में कभी भी कोई महिला पूजा नही करती। इस मंदिर में 30 नवंबर को एक महिला ने शनिदेव की पूजा कर दी। इसके बाद मंदिर के पंडो ने वहाँ शुद्धिकरण पूजा की।

जिसके बाद से विरोध के स्वर तीखे हो गए। मथुरा से सांसद और एक्टर हेमा मालिनी ने कहा है कि मंदिर में लिंग के आधार पर भेद-भाव नही होना चाहिए। हेमा का कहना है कि महिला और पुरुष दोनो को पूजा का समान अधिकार होना चाहिए। यह नेचुरल नही बल्कि मानव निर्मित नियम है। हेमा मालिनी शिरडी के सांई बाबा के दर्शन के लिए आई थी, इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे शनि शिंगनापुर की घटना पर सवाल पूछे।

इसके विपरीत बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने इस परंपरा का पक्ष लिया है। उनका कहना है कि इस घटना को महिलाओं के अपमान से नही जोड़ा जाना चाहिए। हेमा ने इस दौरान सम्मान लौटाए जाने के मुद्दे पर भी बात की और कहा कि देश से मिले सम्मान को लौटाना गलत है। यह पूरी तरह से राजनीति है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -