हेमंत गुप्ता होंगे MP हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस
हेमंत गुप्ता होंगे MP हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस
Share:

जबलपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 23 वें चीफ जस्टिस के तौर पर पटना उच्च न्यायालय के एक्टिंग चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता को नियुक्त किया जाएगा। दरअसल मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के एक्टिंग चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति गुप्ता पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय में 2 जुलाई वर्ष 2002 को नियुक्त किए गए थे।

इसके बाद वे पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने। उन्होंने पटना उच्च न्यायालय में 8 फरवरी वर्ष 2016 को पदभार संभाला। राजेंद्र मेनन को 1 अप्रैल वर्ष 2002 में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश पदस्थ किया गया था। इसके बाद उन्हें 13 मई वर्ष 2016 में प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई थी। मगर अब यह पद जल्द ही न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता संभालेंगे। उनके पदभार संभालने के साथ जस्टिस मेनन को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा।

डिस्ट्रिक्ट जज ­और सिविल जज के पदों पर भर्ती

1700 क्लर्क पदों पर होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन

असंगत तरह से जमीन आवंटन के मामले में मायावती को मिला नोटिस

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -