हेमा ने कहा - बेचारा राहुल गांधी
हेमा ने कहा - बेचारा राहुल गांधी
Share:

मथुरा : भारतीय जनता पार्टी की ओर से सांसद हेमा मालिनी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बेचारा करार दिया है। दरअसल उन्होंने यह बयान कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के जीएसटी को लेकर दिए गए बयान को लेकर दिया है। उन्होंने कहा कि देश में वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए गुड्स एंड सर्विस टैक्स व्यवस्था लागू करना बेहद आवश्यक है। इस व्यवस्था से व्यापार और व्यवसाय से जुड़े कार्यों में देशभर में एकरूपता लाने की बात कही गई है। इस तरह के प्रयासों से देश को ही लाभ मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जीएसटी को पास करवाने में कांग्रेस द्वारा सहायता करने की बात कही है। ऐसे में अफसोस जताया गया है कि कांग्रेसी ऐसा नहीं करना चाहते हैं। दरअसल वे जानते हैं कि इससे अच्छा कार्य क्या होगा। इससे भारतीय जनता पार्टी का नाम होगा।

उनसे यह जानने का प्रयास किया गया कि वे उनको बेचारा क्यों कह रही हैं तो उनके द्वारा कहा गया कि वे एक ऐसे व्यक्ति के साथ टक्कर ले रहे हें जो राष्ट्र के लिए अच्छा काम कर रहे हैं इस तरह से उनका कद बहुत ऊंचा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सोचना होगा कि प्रधानमंत्री क्या बात कर रहे हैं। वे क्या करते हैं, क्या करके दिखा रहे हैं।

आखिर भारत को इतना आगे क्यों ले जाया जा रहा है। सभी को खुश होना चाहिए। सभी को उनका साथ देना चाहिए। उन्हें संसद में बाधा नहीं डालना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने अपने सहयोगी सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न के विरोध को उनका निजी मामला बताया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -