बारिश से दिल्ली बेहाल
बारिश से दिल्ली बेहाल
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात ये हैं कि दिल्ली में जगह - जगह जाम के हालात हैं। जिसके कारण यातायात व्यवस्था बदहाल हो गई है। दरअसल कइ क्षेत्रों में बारिश का पानी जम गया है जिसके कारण वाहन चालकों को मुश्किलों का समाना करना पड़ रहा हैं।

हालांकि दिल्ली में बीते दो दिन तो अवकाश का माहौल रहा था जिसके कारण सड़कों पर वाहन चालकों को मुश्किल नहीं हुई, लेकिन सोमवार को जब लोग दफ्तर जाने के लिए निकले तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह लोगों को जाम मिला।

जिसके कारण उन्हें दफ्तर पहुंचने में काफी देर हुई। दिल्ली पुलिस द्वारा यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। दूसरी ओर ट्विटर पर भी पुलिस सड़कों की हालत बयां करती रही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -