मणिपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त - व्यस्त, भूस्खलन में 20 की मौत
मणिपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त - व्यस्त, भूस्खलन में 20 की मौत
Share:

चंदेल: देशभर में भारी बारिश से लोग बेहाल हैं। हालात ये है कि कई क्षेत्र डूब की जद में आ गए हैं ऐसे में पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर में भी तेज़ बारिश के कारण भूस्खलन के हालात हैं। मामले में यह बात सामने आ रही है कि भूस्खलन के कारण करीब 20 लोग मारे गए तो दूसरी ओर चंदेल जिला उपायुक्त राॅबर्ट खेत्रीमायुम द्वारा भूस्खलन के कारण लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई।

इस क्षेत्र में सक्रिय कुकी विद्यार्थी संगठन के महासचिव शोन बाईते द्वारा इंफाल में जानकारी दी गई कि भूस्खलन दिन के समय हुआ मगर दुर्गम क्षेत्र होने के कारण तत्काल सहायता पहुंचाई गई। मणिपुर राज्य में भूस्खलन के कारण जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया।

भूस्खलन के चलते सड़क और पुल क्षतिग्रस्त हो गए जिससे सड़कों से संपर्क टूट गया। हालात ये हैं कि मणिपुर में लगातार पानी बरस रहा है। नदियां उफान पर हैं तो पुलियाओं से पानी बह रहा है। बारिश के कारण पुलिया और नदी में अंतर नहीं लग पा रहा है। यही नहीं मिज़ोरम राज्य में भूस्खलन हुआ है जिसके चलते दोनों ही राज्यों में हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं। लोगों को हेलिकाॅप्टर के ज़रिए निकालकर सुरक्षित क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -