कई क्षेत्रों में जलजमाव, बाढ़ से हैदराबाद बदहाल
कई क्षेत्रों में जलजमाव, बाढ़ से हैदराबाद बदहाल
Share:

हैदराबाद​ देशभर में मानूसन एक बार फिर सक्रिय हो गया। ऐसे में हैदराबाद, मुंबई, उत्तराखंड समेत कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन गई तो कई शहरों में सडकों पर पानी जमा हो गया। हालात ये रहे कि बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 13 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में जगह-जगह पानी जमा हो गया। आंध्रप्रदेश में बारिश के चलते चार मौतें होने की जानकारी मिली है। इसके बाद मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है।

बारिश से अब तक करीब 9 लोगों की जान क्षेत्र में गई है। यहां पर बाढ़ से हालात खराब हैं। लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से निकाला जा रहा है। लोगों तक राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आंध्रप्रदेश में गुंटूर और कृष्ण नदी के उपरी जलग्रहण क्षेत्र में अधिक बारिश होने के कारण केएल राव सागर जलाशय लबालब हो गया।

हालात ये हैं कि गुंटूर में रेल गाड़ियां चलाना मुश्किल हो गया है। यहां पर कई ट्रेनें नहीं चली हैं। दरअसल पटरियां पानी में डूब गई हैं। बारिश के चलते राजधानी का तापमान न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सिय रहा तो अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

जमीन विवाद में चाचा को कर दिया छलनी

जल्द ही Japan में आएगी Invisible train

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -