जमीन विवाद में चाचा को कर दिया छलनी
जमीन विवाद में चाचा को कर दिया छलनी
Share:

आजमगढ़ : यूपी के भगतपुर गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही चाचा और चचेरे भाई पर गोली चला दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि भगतपुर गांव में रहने वाले श्रवण सिंह ने अपने चाचा राजनारायण सिंह के घर में घुसकर उन्हें और अपने चचेरे भाई अरविंद सिंह को गोली मारी।

बताया गया है कि श्रवण सिंह शासकीय रेलवे पुलिस में सिपाही के पद पर कार्य करता है और वह शुक्रवार की तड़के अपने चाचा के घर पहुंचा था। पुलिस के अनुसार चाचा भतीजे के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है और इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है।

लेकिन शुक्रवार की तड़के जब श्रवण सिंह जमीन के मामले को लेकर अपने चाचा के घर गया तो उसने पहले तो अपने चाचा और फिर उनके बेटे अरविंद को गोली मार दी। घटना के बाद श्रवण सिंह फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया, लेकिन राजनाराण सिंह को बचाया नहीं जा सका, जबकि गंभीर हालत में अरविंद को लखनउ रैफर किया गया है। अब पुलिस श्रवण सिंह को तलाश करने में जुटी है।

जमीन विवाद के चलते महिला को उसके 2 साल के बच्चे के साथ ज़िंदा जलाया, मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -