असम में बाढ़ से हालात बेहाल, लाखों प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बेहाल, लाखों प्रभावित
Share:

असम : देशभर में एक बार फिर जोरदार बारिश का दौर है, जोरदार बारिश से कई क्षेत्रों के हाल बेहाल हैं। हालात ये हैं कि असम में ब्रह्मपुत्र नदी में भी बढ़ आ गई है। बाढ़ से कई गांवों में पानी भर गया। हालात ये रहे कि लोगों को नावों के माध्यम से सुरक्षित क्षेत्रों तक पहुंचाया गया। यही नहीं शिमला में बारिश के चलते शिमला-कालका नेशनल हाईवे करीब 14 घंटों तक बंद रहा। यही नहीं असम में लगातार जारी बारिश में 1400 से ज़्यादा गांव में 6.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार धुबरी जिले के बिलासिपारा राजस्व सर्कल के राष्ट्रीय राजमार्ग - 31 पर लोग डूब गए बीते 24 घंटों में कोकराझाड़ में लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार असम में अब तक 12 मौतें हो चुकी हैं। हालात ये हैं कि कोकराझाड़ में 4, लखीमपुर और धुबरी में 2-2, बोंगईगांव, बक्सा, सोनितपुर और चिराग में 1-1 की मौत हो गई। एएसडीएमए के अनुसार 1417 गांव में करीब 6.55 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को जिस तरह की जानकारी सामने आई है। उसके अनुसार राज्य के 19 जिलों में करीब 1071 गांव प्रभावित हुए हैं और यहां 5.76 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ गए थे।

बोग ईगांव में हालात बहुत खराब हो गए, जहां लगभग 1.68 लाख लोग बाढ़ के चलते प्रभावित हुए। दूसरी ओर मध्यप्रदेश में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। काले बादलों की मौजूदगी से एक बार फिर बारिश के आसार बने हुए हैं हालांकि बादलों की ओट से यहां सूरज लुका- छिपी करने में लगा है और धरातल पर धूप भी निकल रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -