नवे महीने में बिपाशा बसु ने किया डांस, भड़के यूजर्स बोले- 'अपना नहीं तो होने वाले बच्चे का ख्याल करो'
नवे महीने में बिपाशा बसु ने किया डांस, भड़के यूजर्स बोले- 'अपना नहीं तो होने वाले बच्चे का ख्याल करो'
Share:

बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को अक्सर सुर्ख़ियों में देखा जा रहा है। जी दरअसल इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय करने में व्यस्त हैं। आप सभी को बता दें कि बिपाशा इस समय 9 महीने प्रेग्नेंट हैं और वह कभी भी गुड न्यूज देने वाली हैं। जी दरअसल बिपाशा अपनी लाइफ के खूबसूरत पल को एंजॉय कर रही हैं और इसी के चलते वह कभी आकर्षक मैटरनिटी फोटोशूट करवा रही हैं तो कभी पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एन्जॉय कर रहीं हैं। हालाँकि उनकी बेबी बंप वाली फोटोज पर भी यूजर्स ने भद्दी टिप्पणी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

सलमान खान के बाद शाहरुख खान की फिल्म में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

अब इन सभी के बीच बिपाशा का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वह पति संग डांस करती नजर आ रही हैं। हालाँकि अब लोगों को उनका डांस करना भी रास नहीं आ रहा है और उनका कहना है कि ''ऐसी हालत में बिपाशा कैसे डांस कर सकती है अपना नहीं तो होने वाले बच्चे का ख्याल करें।''

आप देख सकते हैं सामने आए वीडियो में बिपाशा बसु बेबी बंप पर हाथ रखकर मटक-मटक कर डांस कर रही थीं। जी दरअसल उन्होंने ये भी बताया कि बेबी जल्द ही होने वाला है और ऐसी हालत में वो बड़ी मुश्किल से मूव कर पा रही हैं और अपने कदम थिरका पा रही हैं। वैसे इस वीडियो के आखिरी में उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आते हैं और दोनों को देख कई फैंस खुश भी हो गए हैं। हालाँकि कई लोगों को बिपाशा बसु का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। जी हाँ और कई यूजर्स उन्हें ऐसी हालत में डांस करने से मना कर रहे हैं।

पाकिस्तानी अभिनेता ने माँगा आलिया की बेटी का हाथ, बोले- 'दो मुल्कों की दोस्ती के लिए तैयार हूँ'

Video: बॉयफ्रेंड जैकी संग गुरुद्वारे पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह, गरीबों को दिए पैसे

'दबंग 4' का इंतज़ार करने वालों के लिए बड़ी खबर, अरबाज खान ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -