जयपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, 3 बच्चों सहित जिंदा जल गए 5 लोग
जयपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, 3 बच्चों सहित जिंदा जल गए 5 लोग
Share:

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बेहद दर्दनाक दुर्घटना हुई है। यहां एक घर में आग लगने से 5 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में 3 बच्चे एवं उनके माता पिता सम्मिलित हैं। दुर्घटना पर सूबे के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे चोटिल व्यक्तियों का उचित उपचार कराएं। घटना जयपुर में विश्वकर्मा के जैसल्या गांव के यादव मार्केट की है। कहा जा रहा है कि आग सबसे पहले घर में रखे सिलेंडर में लगी। जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के निवासी हैं, जो जयपुर के एक घर में रह रहे थे।

दुर्घटना की खबर मिलने के पश्चात् दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम भी छानबीन में जुट गई है। सूबे के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी दुर्घटना पर अपनी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा, 'जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। चोटिल व्यक्तियों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।'

वही इस प्रकार की एक घटना दिसंबर 2023 में राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में भी सामने आई थी। तब एक परिवार कमरे में हीटर जलाकर सो रहा था, जिससे रजाई में आग लग गई एवं पिता-पुत्री जिंदा जल गए थे। दंपती अपनी 2 महीने की बेटी निशिका के साथ कमरे में हीटर जलाकर सो रहे थे। हीटर बेड के पास ही रखा था। रात लगभग डेढ़ बजे रजाई में आग लग गई थी। आग लगते ही दीपक एवं उसकी पत्नी ने शोर मचाया था। इससे पहले लोग वहां पहुंचते तीनों गंभीर रूप से झुलस गए थे तथा पिता-पुत्री की मौत हो गई। कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो गया था। कमरे से सिर्फ महिला को जीवित निकाला जा सका था। वो लगभग 80 प्रतिशत झुलस गई थी। 

2 बच्चों की मां से प्यार करना शख्स को पड़ा भारी, लोगों ने मिलकर पिलाया पेशाब और फिर...

'इंडियन शेयर बेचकर अमेरिकन शेयर खरीदों वरना बम से उड़ा देंगे', NSE को मिली धमकी

'3 वर्षीय बच्ची को पीटा, बांधकर उल्टा लटकाया', डेकेयर सेंटर में बच्चों के साथ हुई दरिंदगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -