हाथरस कांड के आरोपी पर भड़के जावेद अख्तर, कहा- 'बहुत बड़ा बेवकूफ...'
हाथरस कांड के आरोपी पर भड़के जावेद अख्तर, कहा- 'बहुत बड़ा बेवकूफ...'
Share:

आजकल अपराध के मामलों में बढ़त को देखते हुए कई सख्त कानून बनाए जा रहे हैं लेकिन फिर भी अपराध कम नहीं हो रहे हैं। बीते दिनों ही आए हाथरस कांड ने पूरे देश को हिला दिया है। इस केस के आने के बाद राजनीति में जैसे भूचाल ही आ गया है। कई लोग इस पर खुलकर बात कर रहे हैं तो कई लोग हैं जो इस पर बात करने से बच रहे हैं। वैसे यह केस अब तक पूरी तरह से साफ़ भी नहीं हो पाया है। जी दरअसल इस केस के मुख्य आरोपी संदीप ठाकुर ने पीड़िता के परिवार पर गंभीर आरोप लगा डाले हैं।

उसका कहना है पीड़ित लड़की की मां और उसके भाई ने ही ये हत्या की है, उसे काफी टॉर्चर किया गया था। आरोपी के इस आरोप को जानने के बाद राइटर जावेद अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने संदीप के दावों पर सवाल खड़े किये हैं। जी दरअसल उनका कहना है, 'हाथरस आरोपी कह रहा है कि लड़की को टॉर्चर और उसकी हत्या मां और भाई ने की है। उसे कैसे पता, क्या उसने ऐसा कुछ होता देखा था। अगर देखा भी था तो पुलिस को क्यों नहीं बताया। कोई बहुत बड़ा बेवकूफ ही ऐसे दावों पर विश्वास दिखा सकता है।'

वैसे हम अगर जावेद अख्तर के बारे में बात करें तो उन्हें देश के हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हुए देखा गया है। वह हर बार अपने खुले विचार पेश करते हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार बताते हैं। जी दरअसल वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनका हर ट्वीट तेजी से वायरल हो जाता है।

रामविलास पासवान के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने जताया दुःख

सुशांत की मौत के बाद पहली बार रणवीर सिंह ने किया ट्वीट

रूस को बड़ा झटका, भारत ने 'स्पुतनिक-वी' वैक्सीन के मानव परिक्षण को नहीं दी मंजूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -