जल्द ही कांग्रेस का हाथ थामेंगे हरियाणा के यह दिग्गज नेता
जल्द ही कांग्रेस का हाथ थामेंगे हरियाणा के यह दिग्गज नेता
Share:

नई दिल्ली :  लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के समधी राव कमलबीर सिंह ने कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला लिया है। वह बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कमलबीर जनता दल यूनाइटेड जदयू में सक्रिय नेता रहे हैं।

जल्द कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं बाबूलाल गौर ? कहा- ऑफर पर विचार

इस दिन लेंगे कांग्रेस की सदस्यता 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के कमलबीर ने कांग्रेस में शामिल होने की सूचना अपने फेसबुक और ट्विटर एकाउंट से सोशल मीडिया पर दी है। उसमें लिखा है कि आप सभी को सूचित किया जाता है की श्री राव कमलबीर सिंह जी द्वारा दिनांक 21 फरवरी को दोपहर दो बजे कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जाएगी। बता दें कमलबीर जनता दल यूनाइटेड जदयू में सक्रिय नेता रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव जब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब कमलबीर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहते थे। 

पूर्व पत्नी रेहम का बड़ा बयान, सेना की कठपुतली है इमरान

जानकारी के बता दें शरद यादव एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच राजनीतिक मतभेद शुरू होने के बाद से राव कमलबीर सिंह ने पार्टी में सक्रियता कम कर दी थी। वही बता दें की आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.कयास लगाए जा रहे है की जल्द ही चुनावों का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया जायेगा।

पुलवामा हमला : आतंकवाद पर अलग-थलग पड़ा पाक, न्यूजीलैंड की संसद में निंदा प्रस्ताव हुआ पास

नांदेड़ में रैली के साथ लोकसभा चुनाव का आगाज करेगी कांग्रेस और एनसीपी

तमिलनाडु में मिलकर चुनाव लड़ेगी अन्नाद्रमुक और बीजेपी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -