अमिताभ बच्चन से लेकर विंदू दारा सिंह तक, कुछ इस अंदाज में दी स्टार्स ने दशहरा की शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन से लेकर विंदू दारा सिंह तक, कुछ इस अंदाज में दी स्टार्स ने दशहरा की शुभकामनाएं
Share:

विजयादशमी के दिन को बेहद पावन माना जाता है। इसी दिन प्रभु श्रीराम ने लंकापति रावण का विनाश किया था। इसलिए विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई का दिन भी कहा जाता है। प्रभु श्रीराम से संबंधित तमाम घटनाओं का जिक्र रामायण में किया गया है। रामायण संस्कृत का एक महाकाव्य है जिसकी रचना ऋषि वाल्मीकि ने की थी। रामायण अपने आप में एक अलौकिक रचना है जिसमें 24000 छंद हैं। आपको जानकर दंग रह जाएंगे कि रामायण के हर हजार छंद का प्रथम अक्षर लिया जाए तो जो 24 अक्षर मिलते हैं, वो गायत्री मंत्र से बने हैं। 

वही आज दशहरे के विशेष दिन पर हर कोई एक-दूसरे को बधाई देता है। विजयादशमी के विशेष अवसर पर कई बॉलीवुड स्टार्स भी अपने प्रशंसकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सभी प्रशंसकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। 

वहीं अभिषेक बच्चन ने भी अपने ट्विटर अकांउट पर प्रशंसकों के जीवन में प्रेम, शांति तथा खुशियों की कामना करते हुए विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। वही जन्नत फिल्म की अभिनेत्री सोनल चौहान ने पीली रंग की साड़ी पहनकर कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है।

आर्यन खान के लिए माँ गौरी ने मांगी मन्नत, खाना छोड़ी यह चीज

इस मशहूर सिंगर ने करवाया महिला का गर्भपात, लगे गंभीर आरोप

फिल्मों में खलनायक बनते थे ओम शिवपुरी, पत्नी और बेटी ने भी इंडस्ट्री में मचाई धूम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -