'भवरे ने खिलाया फूल' से लेकर 'राम तेरी गंगा मैली हो गई' तक सुरेश वाडेकर के वे गानें जिन्होंने जीता लोगों का दिल
'भवरे ने खिलाया फूल' से लेकर 'राम तेरी गंगा मैली हो गई' तक सुरेश वाडेकर के वे गानें जिन्होंने जीता लोगों का दिल
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर प्लेबैक सिंगर सुरेश वाडेकर का आज जन्मदिन हैं। सुरेश ने हिंदी एवं मराठी मूवीज में गाने गाए हैं। इतना ही नहीं सुरेश ने भजन भी गाए हैं। बता दें कि सुरेश ने ‘सुर श्रृंगार’ संगीत प्रतियोगिता में भाग लिया था। यहां उनके टैलेंट को संगीतकार जयदेव और रवींद्र जैन ने पहचाना। तत्पश्चात, उन्होंने सुरेश को फिल्मों में गाने का अवसर दिया। इसके पश्चात् सुरेश को सबसे अधिक लोकप्रियता फिल्म प्रेम रोग में गाए गए गानों से मिली। सुरेश ने अपने करियर में रोमांटिक, सैड सॉन्ग एवं कई भजन गाए हैं। आज भी सुरेश के सांग सबके दिलों में बसे हुए हैं। आज सुरेश के जन्मदिन पर सुनते हैं उनके जबरदस्त गाने।

लगी आज सावन की:-


फिल्म चांदनी से राजेश खन्ना एवं श्रीदेवी पर फिल्माया गया ये सांग आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इस सांग को सुरेश वाडेकर ने अनुपमा देशपांडे के साथ गाया है।

तुमसे मिलके:-


फिल्म परिंदा का सांग तुमसे मिलके ऐसा लगा तुमसे मिलके आज भी प्रेमियों के लिए पसंदीदा गानों में से एक है। इस सांग को सुरेश ने आशा भोसले के साथ गाया है।

भवरे ने खिलाया फूल:-

फिल्म प्रेम रोग का सांग भवरे ने खिलाया फूल-फूल बहुत हिट गाना रहा है। इस सांग को सुरेश ने लता मंगेशकर के साथ गाया था।

मेरी किस्मत में तू नहीं शायद:-


फिल्म प्रेम रोग के इस सांग को सुरेश ने लता मगेशकर के साथ गाया है। सांग में म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया है।

राम तेरी गंगा मैली हो गई:-

फिल्म राम तेरी गंगा मैली हो गई का टाइटल सॉन्ग राम तेरी गंगा मैली हो गई को सुरेश ने गाया है। प्रशंसकों को सुरेश का ये सांग आज भी बहुत पसंद है।

सामने आया 'बचपन का प्यार' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा गाना

बॉलीवुड की गंदी डिमांड के चलते सुपरहिट न हो सकी नरगिस फाखरी, खुद किया खुलासा

प्रवासी मजदूरों के लिए सोनू सूद ने शुरू किया ट्रैवल बिजनेस 'Travel Union'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -