सामने आया 'बचपन का प्यार' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा गाना
सामने आया 'बचपन का प्यार' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा गाना
Share:

सोशल मीडिया पर काफी समय से एक वीडियो ने धमाल मचाया था और वह वीडियो था 'बचपन का प्यार'। इस वीडियो ने अब तक कई लोगों को अपने इशारों पर नचाया। जी दरअसल यह एक बच्चे का वीडियो था जो काफी समय से छाया हुआ था और अब वही बच्चा इस गाने के साथ एक बार फिर से धमाल मचाने वाला है। वैसे उस बच्चे का नाम सहदेव है जो जल्द ही देश के मशहूर बॉलीवुड रैपर बादशाह संग धमाल मचाने वाला है। बादशाह ने सहदेव के साथ बात करके एक वीडियो शूट करने की बात कही थी और खबर है कि ये गाना 11 अगस्त को रिलीज होने वाला है। इस बारे में खुद बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बताया है।

आप देख सकते हैं हाल ही में बादशाह ने एक पोस्टर रिलीज किया है। जी दरअसल इस पोस्टर में आप सहदेव दिरदो के साथ आस्था गिल और रैपर रिको को भी देख सकते हैं। ऐसा लग रहा है जैसे अब सहदेव दिरदो की पॉपुलरिटी तेजी से बढ़ने वाली है। आप सभी ने सहदेव को इंडियन आइडल 12 में भी देखा होगा। इस शो पर जाकर सहदेव ”बचपन का प्यार” गाना गाने वाले हैं, हालाँकि प्रोमो हम आपको पहले ही दिखा चुके हैं। आप सभी को यह भी बता दें कि सहदेव नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेंदलनार के रहने वाला हैं, उनका जो वीडियो अब वायरल हुआ है वो उन्होंने 2 साल पहले अपने स्कूल में होने वाले 26 जनवरी के प्रोग्राम के लिए तैयार किया था।

वैसे सहदेव को इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। हर तरफ केवल उन्ही के बारे में बातें हो रहीं हैं। हर कोई इस समय उनके गाने की रील को बनाकर शेयर कर रहा है। आपको बता दें कि सहदेव के पिता किसान हैं, उनके घर में मोबाइल, टीवी, कुछ भी नहीं है। बल्कि दूसरे के मोबाइल से गाना सुनकर उन्होंने इस गाने को अपने स्कूल में गाया था। जो आज उनके लिए आज एक तोहफा बन चुका है।

4 माह बाद फिर पटरी पर लौटी तेजस एक्सप्रेस, जानिए इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल

राज ने कहा था शिल्पा को मेरे वीडियो पसंद आते हैं: शर्लिन चोपड़ा

बॉर्डर पर भारत की बड़ी जीत, पीछे हटा चीन।।।अपने अस्थायी निर्माण भी किए नष्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -