पिता चाहते थे दर्जी बने शक्ति कपूर, असली नाम भी नहीं जानते होंगे आप
पिता चाहते थे दर्जी बने शक्ति कपूर, असली नाम भी नहीं जानते होंगे आप
Share:

70 साल के हो चुके शक्ति कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शक्ति कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है जो आप सभी ने देखी ही होंगी। शक्ति कपूर आज तक फिल्मों में एक्टिव हैं और उनके अलावा उनके बेटे और बेटी श्रद्धा कपूर भी फिल्मों में एक्टिव हैं। शक्ति कपूर का जन्म एक पंजाबी फैमिली में हुआ था और बहुत कम लोग जानते हैं कि शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदर कपूर है। जी हाँ और शक्ति कपूर को पहचान मिली संजय दत्त की डेब्यू फिल्म रॉकी से।

इस फिल्म के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर शक्ति कपूर रख लिया था और एक के बाद एक हिट फ़िल्में दी। शक्ति कपूर के पिता सिकंदर लाल कपूर की दिल्ली में एक दर्जी की दुकान थी और उनकी माँ सुशीला एक हाउसवाइफ थीं। बचपन के समय में शक्ति को काफी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा था। साल 2003 में शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘मुझे कभी भी पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं थी। परीक्षा में मेरे बेहद कम मार्क्स आया करते थे। मैं हमेशा ही अपनी मन की करता था। मुझे तीन स्कूलों होली चाइल्ड, फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल और सलवान पब्लिक स्कूल से निकाला गया था।'

आगे शक्ति कपूर ने बताया कि, 'उनके पिता पैसा बचाकर रखना चाहते थे और उनके पिता चाहते थे कि वह अपना पारिवारिक बिजनेस ही संभाले।' शक्ति कपूर ने बताया, ‘मैंने ट्रेवल बिजनेस करना शुरू कर दिया था। यही नहीं, मैं अपने पिता की मर्जी के बिना उन्हीं की फिएट कार से लॉन्ग ड्राइव पर जाया करता था। इस वजह से हमारा काफी झगड़ा भी हुआ करता था।’

अगर हम निजी जीवन के बारे में बात करें तो शक्ति कपूर ने शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की थी और आपको पता हो शिवांगी एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। शक्ति हिंदी फिल्मों में खलनायक और हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं और अभिनेता ने लगभग 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। फिलहाल शक्ति को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

प्रेग्नेंसी फोटोशूट के चलते ट्रोल हुईं बिपाशा, अब ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

बेटे संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख़ खान, वीडियो वायरल

7 महीने के अन्मय की जान बचाने के लिए चाहिए 16 करोड़, सोनू सूद करेंगे मदद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -