7 महीने के अन्मय की जान बचाने के लिए चाहिए 16 करोड़, सोनू सूद करेंगे मदद
7 महीने के अन्मय की जान बचाने के लिए चाहिए 16 करोड़, सोनू सूद करेंगे मदद
Share:

लखनऊ: उत्तर-प्रदेश के सुल्तानपुर में सोशल मीडिया पर 7 महीने के अन्मय की जान बचाने की कवायद में अब देश के नामी गिरामी लोग भी  मदद के हाथ बढ़ा रहे हैं। बुधवार को अभिनेता सोनू सूद ने भी अपना एक वीडियो जारी करते हुए अन्मय की मदद करने का अनुरोध किया है। अनम्य को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोपी है। वह इस जटिल बीमारी से महीनों से ग्रसित हैं।

बीमारी का पता चले भी लगभग एक महीना गुजर चुका है। उसे नई जिंदगी देने के लिए अमेरिका से एक इंजेक्शन मंगाकर लगाया जाना है, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। इसके लिए कई सामाजिक संगठन अन्मय की सहायता कर रहे हैं और अब तक देश और विदेश से उसके लिए लोगों ने 95 लाख रुपए डोनेट किए हैं। बुधवार को अभिनेता सोनू सूद ने अन्मय की जिंदगी बचाने के लिए 54 सेकेंड का एक वीडियो भी जारी करते हुए लोगों से मदद की गुजारिश की थी। बीते मंगलवार रात तक अन्मय की मदद में 17086 लोगों ने 82 लाख 84 हजार रुपए की सहायता की थी। बुधवार की रात सहायता करने वालों की संख्या 20892 तक पहुंची।

अब तक अन्मय के लिए कुल 9561393 (करीब 96 लाख) रुपये जुटाए जा चुके हैं। अन्मय के पिता सुमित कुमार सिंह पेशे से बैंक कर्मचारी हैं। मां अंकिता सिंह गृहणी हैं। अन्मय की एक 5 वर्षीय बहन है। लगभग 3 माह पहले अन्मय की शारीरिक ग्रोथ में कुछ कमी हुई, परिवार ने उसे दिल्ली के सर गंगा राम और AIIMS जैसे बड़े अस्पताल में दिखाया।

भारत में ईसाईयों पर कौन कर रहा हमले ? सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय माँगा जवाब

किसानों से PM सम्मान राशि के पैसे वापस ले रही सरकार, जानें कांग्रेस के आरोपों में कितनी सच्चाई ?

आज आदिगुरु शंकराचार्य की पुण्यभूमि पर होंगे पीएम मोदी, करेंगे वेद पाठशाला का शिलान्यास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -