इन लोगों को डेट करने के बाद नेहा ने की थी अंगद बेदी से शादी, पहले ही हो गईं थीं प्रेग्नेंट
इन लोगों को डेट करने के बाद नेहा ने की थी अंगद बेदी से शादी, पहले ही हो गईं थीं प्रेग्नेंट
Share:

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर लोगों का दिल जीत चुकीं नेहा धूपिया का आज जन्मदिन है। नेहा धूपिया आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहीं हैं। नेहा धूपिया का जन्म साल 1980 में केरल के कोच्चि में हुआ था। वह एक पंजाबी सिख परिवार से आती हैं और उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो बेहतरीन रहे हैं। अपने लुक्स को लेकर भी नेहा खूब चर्चा में रही हैं। वैसे नेहा को उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि अदाकारा ने फेमिना मिस इंडिया और मिस इंडिया यूनीवर्स का खिताब भी जीता है। वैसे नेहा के फैंस को झटका उस समय लगा था जब नेहा धूपिया ने साल 2018 में अचानक ही अंगद बेदी से शादी कर ली थीं। जी हाँ, उनकी शादी की तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया था। जी दरअसल इस जोड़ी को पहली बार साथ साल 2017 में जहीर खान और सागरिका की शादी में देखा गया था, हालाँकि आज ये जोड़ी एक साथ बहुत ही अच्छा समय बिता रही है। दोनों एक बेटी के माता-पिता भी हैं। वैसे हम आपको बता दें कि अंगद बेदी से शादी के पहले नेहा 3 बड़े सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं।

जी दरअसल नेहा का नाम युवराज सिंह, स्क्वैश प्लेयर ऋत्विक भट्टाचार्य और जेम्स सिल्वेस्टर से भी जुड़ा था। कहा जाता है ऋत्विक के साथ नेहा का रिश्ता 10 साल लंबा चला था, हालाँकि कुछ कारणों के चलते ये जोड़ी टूट गई। वहीँ उसके बाद एक्ट्रेस जेम्स सिल्वेस्टर के साथ 3 साल रिश्तों में रही थीं हालाँकि दोनों भी अलग हो गए। वहीँ नेहा और अंगद के बारे में बात करें तो इन दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सीधे सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं और तस्वीरें देखकर सभी के होश उड़ गए।

इस जोड़ी की शादी दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हुई थी। दोनों ने 1 साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। वैसे कुछ लोगों का कहना था कि एक्ट्रेस शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिस वजह से दोनों को जल्दबाजी में शादी करनी पड़ी थी। नेहा ने मई में शादी करने के बाद 18 नवंबर 2018 को एक बेटी को जन्म दिया, वहीँ वह दूसरी बार भी माँ बनने वाली हैं। फिलहाल नेहा को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

मेरठ में युवक की निर्मम हत्या, पीठ पर खंजर से किए ताबड़तोड़ वार।। अंदर ही टूट गया चाक़ू

PCB प्रमुख एहसान मनी ने पद से दिया इस्तीफा, रमीज़ राजा हो सकते हैं नए चेयरमैन

मथुरा पहुंचे तेजप्रताप यादव, गुरु बल्लाभाचार्य के साथ धर्म पर की चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -