मीनाक्षी के प्यार में पागल थे कुमार सानू, इंडस्ट्री छोड़ आज ये काम कर रही एक्ट्रेस
मीनाक्षी के प्यार में पागल थे कुमार सानू, इंडस्ट्री छोड़ आज ये काम कर रही एक्ट्रेस
Share:

बॉलीवुड में दामिनी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि का आज जन्मदिन है। मात्र 17 साल की उम्र में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट जीतने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि आज इंडस्ट्री से गायब हैं। अपने दौर में मीनाक्षी शेषाद्रि ने कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया, हालाँकि आज वह बहुत कम नजर आती हैं। ‘पेंटरबाबू’ फिल्म से अदाकारा ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, हालाँकि उनके काम को पहचान ‘हीरों’ फिल्म से मिली थी। यह फिल्म सुपरहिट हुई और मीनाक्षी रातोंरात स्टार बन गई। जी हाँ और आपको याद हो तो इस फिल्म में मीनाक्षी के साथ टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ थे।

इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने आंधी तुफान, मेरी जंग, दिलावले, परिवार, शहशाह, आवरगी, जुर्म, घर हो तो ऐसा, घायल , दामिनी, घातक जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी जोड़ी सनी देओल के साथ हिट रही, हालाँकि घातक के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। वह उसके बाद से अपने पति के साथ अमेरिका में रह रही हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस का असली नाम शशिकला शेषाद्रि है। वो भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी, कत्थक और ओडिसी में ट्रेंड ड्रांसर हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि मीनाक्षी का नाम बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के साथ भी जोड़ा गया था।

आखिर क्यों अदनान सामी ने छोड़ दिया पाकिस्तान?, बोले- 'जल्द सच्चाई का पर्दाफाश करूँगा'

कहा जाता था कि कुमार सानू की पहली मुलाकात जुर्म के प्रीमियर के दौरान हुई थीं और उन्हें देखते ही वह अपना दिल हार बैठे थे। सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मीनाक्षी को कुमार सानू के तलाक का कारण माना जाता है। केवल कुमार ही नहीं बल्कि डायरेक्टर राज कुमार संतोषी को भी मीनाक्षी बहुत पसंद थीं। एक इंटरव्यू के दौरान राज कुमार संतोषी ने बताया था कि 'हां, मैं उनसे प्यार करता था और उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया था। लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था।'

आपको बता दें कि साल 1995 में मीनाक्षी ने इंवेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली और अमेरिका के टेक्सास शहर में बस गईं। अब एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं। अभिनेत्री टेक्सेस में चैरिश डांस स्कूल चलती हैं और यहां सभी उम्र के लोग डांस सीखने आते हैं।

माँ बनने के बाद पहली बार आलिया ने शेयर की अपनी तस्वीर तो फैंस करने लगे ये डिमांड

भूमि के इस अंदाज के दीवाने हुए फैंस

सामने आया हंसिका मोटवानी की शादी का कार्ड, चुनी अनोखी थीम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -