शाहरुख़ के साथ सुपरहिट हुईं थीं काजोल की जोड़ी, अजय देवगन ने देखते ही किया था नापसंद
शाहरुख़ के साथ सुपरहिट हुईं थीं काजोल की जोड़ी, अजय देवगन ने देखते ही किया था नापसंद
Share:

48 साल की हो चुकीं काजोल आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। 5 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मीं अदाकारा काजोल एक ऐसी अभिनेत्री रहीं हैं जिन्होंने फिल्मी खानदान में जन्म लेने के बाद भी अपना हुनर अपने दम पर साबित किया। जी हाँ और अदाकारा ने कई बड़ी हीरोइन को टक्कर देकर नाम कमाया। वह पर्दे पर गंभीर और चुलबुले दोनों ही किरदार बेहद शानदार तरीके से निभाती हैं और आज भी उनको पीछे कर पाना किसी के बस की बात नहीं है। काजोल ने फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

जी हाँ और शोमू मुखर्जी और अभिनेत्री तनुजा की बेटी काजोल ने अपने फिल्मी सफर में बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तान्हाजी सहित कई शानदार फिल्मों में काम कर लोगों का दिल जीता है। काजोल की जोड़ी सबसे ज्यादा शाहरुख के साथ पसंद की गई। जी हाँ और यही वजह रही कि शाहरुख और काजोल जब भी पर्दे पर आते हैं तो वो सभी का दिल जीत लेते। शाहरुख और काजोल ने 'बाजीगर', 'डीडीएलजे', 'कुछ कुछ होता है', 'माई नेम इज खान', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई फिल्मों में काम किया और सभी फिल्में हिट रहीं। वैसे काजोल ने शाहरुख के अलावा अपने पति अजय देवगन संग भी कई फिल्में की हैं। आज दोनों पति-पत्नी है और असल जिंदगी में इन दोनों की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं।

कहा जाता है अजय देवगन ने जब पहली बार काजोल को देखा तो वो उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगी थीं लेकिन फिर वो उनके उसी चुलबुलेपन पर फिदा हो गए और काजोल को भी टॉल डार्क रफ-टफ लड़के पसंद थे। इसी के चलते दोनों को एक दूसरे प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। काजोल ने 'गुप्त' फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाया और लोगों का दिल जीत लिया। इसके अलावा काजोल ने तमिल फिल्म 'Minsaara Kannavu' में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ काम किया था। अब तक वह कई अवार्ड्स जीत चुकीं हैं और आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं।

'मैं अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान या सलमान खान नहीं हूँ', जानिए क्यों अन्नू कपूर ने कहा ऐसा

पति के कदमों में बैठकर पूजा करने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस, अब दिया मुंहतोड़ जवाब

सरकारी नौकरी छोड़कर अभिनेता बन गए थे मिथिलेश, निधन से सदमे में हैं बॉलीवुड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -