इंडियन थिएटर की मशहूर कोरियोग्राफर जोहरा सहगल को आज भी याद करते है फैंस
इंडियन थिएटर की मशहूर कोरियोग्राफर जोहरा सहगल को आज भी याद करते है फैंस
Share:

इंडियन थिएटर की मशहूर कोरियोग्राफर, डांसर और सिल्वर स्क्रीन की फेवरेट ग्रैन्ड्मदर जोहरा सहगल का आज जन्मदिन है। जोहरा जी अगर हमारे बीच होतीं तो 107 साल की हो चुकी होतीं। 50 से ज्यादा देशी-विदेशी फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जरिए दर्शकों का मन जितने वाली जोहरा सहगल का जन्म 27 अप्रैल 1912 को यूपी के सहारनपुर में हुआ था। जोहरा सहगल का असली नाम मुमताज-उल्लाह खान था, लेकिन डांसर और परफॉर्मर कामेश्वरनाथ सहगल से शादी के बाद वो जोहरा सहगल हो गईं। ये शादी 14 अगस्त 1942 को हुई।

कामेश्वर नाथ से उनकी मुलाकात अल्मोड़ा में उदय शंकर के स्कूल में हुई। शादी के बाद उन्होंने बेटी किरण और बेटे पवन को जन्म दिया। दुर्भाग्य से जवानी में ही उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने संघर्ष कर बच्चों को पाला। जोहरा सहगल ने अपना पहला पब्लिक डांस परफॉरमेंस 1935 में उदय शंकर के साथ दिया था। वहीं, फिल्मों में उनको पहला ब्रेक 1946 में के।ए।अब्बास ने दिया था, फिल्म का नाम था ‘धरती के लाल’। उन्होंने अपने सिने करियर में नीचा नगर, अफसर, दिल से, कल हो न हो, वीर-जारा और चीनी कम जैसी यादगार बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

दिलचस्प बात है कि जोहरा सहगल ने अपने फिल्मी सफर में हर पीढ़ी के अदाकारों के साथ काम किया, जिसमें पृथ्वीराज कपूर से लेकर उनके पड़पोते रणवीर कपूर तक का नाम शामिल हैं। 2012 में उनकी बॉयोग्राफी "Zohra Sehgal: Fatty" लोगों के सामने आई, जिसे उनकी बेटी किरण सहगल ने लिखा। वहीं, 10 जुलाई 2014 को 102 साल की उम्र में जोहरा सहगल का निधन हो गया। आपको बता दें कि उनका आखिरी वक्त तक अभिनय से नाता जुड़ा रहा।

देर रात्रि दिल्ली पहुंचेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस, केंद्र शुरू करेगा अपना काम

योगी गवर्नमेंट ने बढ़ाई सख्ती, कहा- "ऑक्सीजन कमी की झूठी जानकारी देने वाले..."

संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत भेजे ऑक्सीजन के टैंक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -