लता मंगेशकर के सेक्रेटरी से आशा भोसले ने कर ली थी शादी, बहन ने बंद कर दी थी बातचीत
लता मंगेशकर के सेक्रेटरी से आशा भोसले ने कर ली थी शादी, बहन ने बंद कर दी थी बातचीत
Share:

बॉलीवुड की मेलोडी क्वीन आशा भोसले का आज जन्मदिन है। आज आशा अपना 88वां जन्मदिन मना रहीं हैं। आशा भोसले ने अपनी आवाज से लाखों दिलों को जीता है। वैसे आशा भोसले 20 भाषाओं में अब तक 12 हजार से भी अधिक गाने गा चुकी हैं। हालाँकि इस सफर में उन्हें कई उतार चढ़ाव देखने पड़े हैं। मात्र 9 साल की उम्र में ही उनके पिता का देहांत हो गया और उसके बाद उन्होंने परिवार की मदद करने के लिए बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ गाना शुरू कर दिया था।

गाते-गाते वह मशहूर हो गईं। करीब 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने लता मंगेशकर के 31 साल के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से घर वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। कहा जाता है इस बात से उनकी बहन लता मंगेशकर उनसे काफी नाराज हो गईं थीं और उन्होंने उनसे बात करना बंद कर दिया था। हालाँकि आशा भोसले और गणपतराव का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और उनकी शादी 11 साल बाद टूट गई थी।

अपनी इस शादी से आशा भोसले के दो बच्चे थे और जिस समय वह पति का घर छोड़कर अपने दोनों बच्चों के साथ मायके आईं, उस समय भी वह गर्भवती थीं। वहीं उसके बाद 47 साल की उम्र में आशा ने राहुल देव बर्मन से शादी की। उस समय आशा 47 साल की थीं और पंचम दा 41 साल के थे। वैसे यह पंचम दा की भी दूसरी शादी थी। वहीं आशा से शादी के 14 साल बाद आरडी बर्मन का निधन हो गया और अब आशा अकेली हैं। आज आशा भोसले को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

अब वृद्ध पेड़ों को भी मिलेगी पेंशन, सरकार ने शुरू की 'प्राण वायु देवता' योजना

बस एक क्लिक पर होगा कश्मीरी पंडितों की सभी समस्या का समाधान, मनोज सिन्हा लॉन्च करेंगे वेबसाइट

खत्म हुआ सालों का इंतजार, 'तारक मेहता...' शो में हुई इस मशहूर किरदार की वापसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -