इस मशहूर एक्ट्रेस के देवर हैं आदित्य रॉय कपूर, इंडस्ट्री में आने से पहले थे वीडियो जॉकी
इस मशहूर एक्ट्रेस के देवर हैं आदित्य रॉय कपूर, इंडस्ट्री में आने से पहले थे वीडियो जॉकी
Share:

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह हर साल 16 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अभिनेता ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया और कई फिल्मकारों और कलाकारों के साथ काम कर लोगों का दिल जीता है। आप सभी को बता दें कि आदित्य रॉय कपूर का जन्म 16 नंवबर 1985 को मुंबई में हुआ था। उनकी पूरी पढ़ाई मुंबई से हुई है। आदित्य रॉय कपूर क्रिकेटर बनना चाहते थे, हालाँकि उन्होंने कुछ समय बाद ही क्रिकेट की कोचिंग को छोड़ दिया। बहुत कम लोग जानते हैं कि वह मशहूर निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ रॉय कपूर और अभिनेता कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। जी हाँ और अभिनेत्री विद्या बालन आदित्य रॉय कपूर की भाभी हैं।

आखिर क्यों अदनान सामी ने छोड़ दिया पाकिस्तान?, बोले- 'जल्द सच्चाई का पर्दाफाश करूँगा'

फिल्मों में आने से पहले आदित्य रॉय कपूर ने वीजे (वीडियो जॉकी) के तौर पर काम करते थे। जी दरअसल वह 'चैनल वी इंडिया' में वीजे थे। उसके बाद आदित्य रॉय कपूर ने बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से की, हालाँकि यह फिल्म हिट नहीं रही। आदित्य रॉय कपूर को बॉलीवुड में असली पहचान साल 2013 में मिली थी। जी दरअसल साल 2013 में उनकी फिल्म आशिकी 2 आई और इस फिल्म से वह सुपरहिट हो गए। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं और खबरें थीं दोनों ने काफी समय तक एक दूजे को डेट किया लेकिन फिर अलग हो गए।

आदित्य रॉय कपूर 'दावत-ए-इश्क', 'फितूर', 'डियर जिंदगी', 'ओके जानू', 'वेलकम टू न्यूयॉर्क', 'कलंक' और 'मलंग' फिल्म में नजर आ चुके हैं। कहा जाता है आदित्य खाने के बेहद शौकीन हैं। जी हाँ और उन्हें खाने में सबसे ज्यादा राजमा चावल, सीक कवाब और कोरमा रोटी पसंद है। ऐसा भी कहते हैं कि आदित्य को अपने दाहीने पैर का अंगूठा पसंद नहीं हैं क्योंकि उनका अंगूठा बहुत बड़ा है। इस वजह से वह इसे अपने शरीर से निकाल देना चाहते हैं।

माँ बनने के बाद पहली बार आलिया ने शेयर की अपनी तस्वीर तो फैंस करने लगे ये डिमांड

भूमि के इस अंदाज के दीवाने हुए फैंस

सामने आया हंसिका मोटवानी की शादी का कार्ड, चुनी अनोखी थीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -