7 साल की उम्र से अभिनय कर रहे हैं आदिल हुसैन, कॉलेज में थे मशहूर
7 साल की उम्र से अभिनय कर रहे हैं आदिल हुसैन, कॉलेज में थे मशहूर
Share:

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आदिल हुसैन का आज जन्मदिन है। आज आदिल हुसैन अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदिल हुसैन ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है। वहीं उन्होंने इंडो जर्मन फिल्म वीक में सर्वश्रेष्ठ कलाकार का खिताब भी अपने नाम किया है। आप सभी ने आदिल हुसैन को बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा होगा। अपने अभिनय के चलते उन्होंने बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है और इसी के चलते लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं।

आदिल हुसैन के पिता टीचर थे और उन्होंने सात साल की उम्र से स्कूल में अभिनय करना शुरू कर दिया था। वहीं इसके बाद उन्होंने कॉलेज में भी लंबे समय तक अभिनय किया और कॉलेज के बाद उन्होंने थिएटर में भी काम करना शुरू कर दिया। बहुत कम लोग जानते हैं कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने ड्रामा स्टूडियो लंदन में भी पढ़ाई की। वहीं आदिल हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत असमिया भाषा की फिल्मों से की थी। काफी लंबे समय तक उन्होंने असम की फिल्मों के लिए काम किया। वहीं इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की तरफ अपने कदम बढ़ाए। वह पहली बार टीवी सीरियल 'जासूस विजय' में नजर आए और उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'कमीने' थी। इस फिल्म को साल 2009 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। 

वहीं आदिल हुसैन को हिंदी सिनेमा में असली पहचान साल 2010 में मिली। उन्होंने फिल्म 'इश्किया' में काम किया और इस फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद आदिल हुसैन ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं आदिल हुसैन ने हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तमिल और बंगाली फिल्मों में भी काम किया। फिल्म 'परीक्षा' और एक और फिल्म 'निरवाना इन' के लिए उन्हें इंडो जर्मन फिल्म वीक में सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार भी मिल चुका है। फिलहाल उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

चांदनी चौक में बिना चप्पल दौड़ते दिखे अक्षय कुमार, वीडियो वायरल

शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर इस मशहूर अभिनेत्री ने दी ये प्रतिक्रिया

शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत इन 3 लोगों को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया हॉस्पिटल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -