जन्मदिन मानाने के लिए परिवार के साथ मालदीव पहुंची बच्चन परिवार की लाडली आराध्या
जन्मदिन मानाने के लिए परिवार के साथ मालदीव पहुंची बच्चन परिवार की लाडली आराध्या
Share:

बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन का आज जन्मदिन है। यह उनका 10वां जन्मदिन है और इससे पूर्व ही वह अपने माता-पिता के साथ मालदीव आ चुकी है। कहा जा रहा  है कि उनका 10वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। जिसकी फोटोज की अभी से उनके फैंस को प्रतीक्षा है। आराध्या अपने माता-पिता के साथ मालदीव में एक लग्जरी रिजॉर्ट अमिला में रुकी हुई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस होटल का किराया जानकर आप  भी दंग रह जाएंगे।

मालदीव पहुंचते ही ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, सन, ब्रीज एंड पैराडाइज। वहीं एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर रिजॉर्ट अमिला की  फोटोज साझा की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि सुबह उठने के उपरांत यह नजारा देखना बुरा नहीं है। अभिषेक, ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ 13 नवंबर को मुंबई से मालदीव के लिए पहुंचे थे। उन्हें उस वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन परिवार के साथ जिस रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं उसके सबसे सस्ते विला का एक दिन का किराया तकरीबन 76 हजार रुपये और बड़े विला का 10.33 लाख रुपये कहा जा रहा है। यह रिसॉर्ट आलीशान है और इसमें रीफ वॉटर पूल विला, सनसेट वॉट पूल विला, लैगून वॉटर पूल विला और मल्टी बेडरूम रेजिडेंस विला  भी मौजूद है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अभिषेक बच्चन परिवार के साथ किस तरह के विला में रुके हुए है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई से मालदीव जाते समय अभिषेक बच्चन ने नीले रंग की हुडी और जींस के साथ काले रंग का फेस मास्क पहन रखा था। उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया था। ऐश्वर्या उनके पीछे-पीछे चल रही थी और बेटी आराध्या को उन्होंने अपने पास पकड़ा हुआ था। 

कंगना पर ओवैसी ने साधा निशाना, कहा- "देशद्रोह सिर्फ मुसलमानों के लिए..."

बेटी के जन्म के 10 माह बाद दिखा अनुष्का का ग्लैमरस अंदाज़, फोटोज वायरल

रिलीज हुआ अक्षय की फिल्म पृथ्वीराज का शानदार टीजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -