हामिद अंसारी मामला: कांग्रेस ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया था
हामिद अंसारी मामला: कांग्रेस ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया था
Share:

नई दिल्ली: 10 सालों तक देश के उपराष्ट्रपति रहे कांग्रेस नेता हामिद अंसारी को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्ज़ा के दावे के बाद से सियासी भूचाल मचा हुआ है। इस बीच भाजपा ने एक बार फिर हामिद अंसारी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि, कांग्रेस के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस, पाकिस्तानी एजेंसी ISI एजेंट से आतंकवाद से लड़ने की ट्रेनिंग दिलवा रही थी? गौरव भाटिया ने हामिद अंसारी पर सवाल दागते हुए पूछा है कि पाकिस्तानी ISI एजेंट उनके साथ क्या कर रहा था?

गौरव भाटिया ने कहा कि,’ मैंने दो दिन पहले मीडिया के सामने कुछ तथ्य पेश किए थे। वो तथ्य भारत की सुरक्षा से जुड़े हुए थे। उस वक़्त हामिद अंसारी देश के उपराष्ट्रपति थे। भाटिया ने कहा कि, कांग्रेस ने भारत की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस में पाकिस्तान से करंट आता है। अंसारी पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे शख्स की क्या जिम्मेदारियां होती हैं ? गौरव भाटिया ने गांधी परिवार से भी इस मुद्दे पर सवाल किया कि,’सोनिया और राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि क्या नुसरत मिर्जा को लेकर हमारी खुफिया एजेंसी ने कोई इनपुट दिया था। सेमिनार के बाद कपिल सिब्बल ने प्रेस वार्ता की थी। मैंने उनसे दो बार पूछा था कि नुसरत मिर्जा को भारत का वीजा क्यों दिया गया? मुझे अब तक इन सवालों के जवाब नहीं दिए गए हैं।

गौरव भाटिया ने कहा कि गांधी परिवार के दबाव के कारण खुफिया एजेंसी को समझौता करना पड़ता था। 26/11 के हमले के बाद कांग्रेस का क्या रुख था? मेजर संदीप ने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया और राहुल गांधी सुबह 4 बजे तक पार्टी करते रहे।’ वहीं भाजपा द्वारा पूछे गए तमाम सवालों के जवाब में देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और कांग्रेस नेता हामिद अंसारी ने सारा ठीकरा तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर फोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि जो लोग भी उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाते हैं वो सरकार की सलाह से बुलाए जाते हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि 26/11 हमले की बरसी भी पूरी नहीं हुई थी और कांग्रेस द्वारा ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पाकिस्तान का एजेंट भारत को आतंकवाद से लड़ने की शिक्षा दे रहा था। 

छत्तीसगढ़ दौरे पर द्रौपदी मुर्मू, विधायकों और सांसदों से मांगा समर्थन

अनोखे अवतार में कमलनाथ से वोट मांगने पहुंचे भाजपा नेता

कांग्रेस ने भी जारी किया था संसद में 'प्रदर्शन' पर रोक का आदेश, अब क्यों हो रहा बवाल ?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -