'मेरे घर पकेगा आधा किलो चिकन', इतनी सी बात पर 4 दोस्तों में छिड़ गई खूनी जंग और फिर...
'मेरे घर पकेगा आधा किलो चिकन', इतनी सी बात पर 4 दोस्तों में छिड़ गई खूनी जंग और फिर...
Share:

गुमला: झारखंड के गुमला जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ सदर थाना क्षेत्र में आधा किलो मुर्गा किसके घर पकेगा इस पर चार मित्रों में झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि चारों दोस्त एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। इस घटना में दो चचेरे भाई सहित चार लोग चोटिल हुए। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर ही है। 

प्राप्त खबर के अनुसार, मनीष, प्रकाश, अकल सिंह एवं विनोद चारों अंबोआ से मेला देखकर लौट रहे थे। इसी बीच अकल सिंह ने आधा किलो चिकन खरीदा। मनीष एवं प्रकाश चाहते थे कि मुर्गा उनके घर पर बने तथा वह चारों मिलकर खाएं। लेकिन विनोद चाहता था, कि मुर्गा उसके घर पर बने और वह और अकल सिंह एक साथ खाएं। विनोद एवं अकल मुर्गा लेकर अपने साथ चले गए। इस बात झगड़ा शुरू हो गया तथा नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई। 

पुलिस ने बताया कि चारों दो गुटों में बंट गए तथा एक दूसरे को मारने लगे। इस के चलते मनीष और प्रकाश को गंभीर चोट लगी। मनीष की छाती पर गहरे जख्म भी हुए हैं। सभी चोटिल युवक खतरे से बाहर हैं, एक दो दिन में सभी को चिकित्सालय से छुट्टी मिल जाएगी। वही दूसरी तरफ विनोद सिंह भी गंभीर तौर पर घायल हुआ। सभी को उपचार के लिए सदर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मनीष और प्रकाश मजदूरी करते हैं तथा दोनों एक दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। पुलिस सभी बिंदु को ध्यान में रखकर तहकीकात कर रही है। 

'बोलने पर पाबंदी लगी हुई है...', हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए बोले मुख्तार अंसारी

महाकाल मंदिर में मोहन भागवत ने किया जल स्तंभ का अनावरण, ये 2 मशहूर स्टार्स भी आए नजर

'BJP के लोग तोड़ रहे है देश...', मणिकशंकर अय्यर का आया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -