रिलीज हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला 'बेबी जॉन' का टीजर, वरुण धवन का इंटेंस लुक देख चौंके फैंस
रिलीज हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला 'बेबी जॉन' का टीजर, वरुण धवन का इंटेंस लुक देख चौंके फैंस
Share:

शाहरुख़ खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर क्या तहलका मचाया था, ये किसी से छिपा नहीं है। 2024 में एक बार फिर वो धूम मचाने को तैयार हैं। इस बार एटली के हीरो हैं वरुण धवन। फिल्म का नाम है बेबी जॉन। फिल्म की पहली झलक आपका दिन बना देगी। अभिनेता का इंटेंस अवतार टीजर में देखने को मिलता है। लीड एक्टर्स हैं वरुण धवन, कीर्ति सुरेश एवं वामिका गब्बी। बेबी जॉन को वर्ष की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है। वरुण की फिल्म में एक्शन अवतार नजर आएगा। वो अपने दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आएँगे। 

टीजर वीडियो में वरुण किसी सिंहासन पर बैठे हैं। उनके चारों ओर बंदूकें हैं। जंग शुरू हो चुकी है। बीच में कई ट्रैडिशनल डांसर्स की झलक देखने को मिलती है। अंतिम सीन में वरुण एक्शन मोड में दिखाई देते हैं। बेबी जॉन का टीजर देखने के बाद प्रशंसकों का उत्साह बढ़ हो चुका है। लोगों का कहना है उनके रोंगटे खड़े हो गए हैं। वरुण के स्वैग पर प्रशंसक अपना दिल हार रहे हैं। अभिनेता को लोगों ने सुपर्ब बताते हुए उनकी प्रशंसा की है। वही इस पर एक शख्स ने लिखा- एटली और वरुण धवन- मतलब ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 31 मई 2024 को रिलीज होगी। पहले इस फिल्म का टेंटेटिव नाम VD18 रखा गया था। इसे कालीस्वरन ने निर्देशित किया है। 

फिल्म को एटली एवं मुराद खेतानी ने प्रोड्यूस किया है। बेबी जॉन तमिल फिल्म 'थेरी' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। थेरी को एटली ने निर्देशित किया था। फिल्म में थलपति विजय, समांथा एवं एमी जैक्सन लीड रोल में थे। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। थेरी 2016 की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म बनी थी। थेरी अभिनेता विजय के करियर की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में काउंट की जाती है। इसमें वो पुलिसवाले एवं बेकरी ऑनर के किरदार में दिखाई दिए थे। देखना होगा इसका हिंदी वर्जन कितना सफल होता है। इस फिल्म की शूटिंग के चलते वरुण को पैरों में इंजरी हुई थी। फिल्म में पहली बार दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता कीर्ति सुरेश संग वरुण की जोड़ी नजर आएंगी। प्रशंसक इस फ्रेश पेयरिंग को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। वरुण के अतिरिक्त अभी फिल्म से और किसी का लुक सामने नहीं आया है। जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव सपोर्टिंग रोल्स में दिखाई देंगे। इसका म्यूजिक कंपोज एस थामन ने किया है।

रिलीज हुआ अक्षय कुमार का नया गाना, महादेव की भक्ति में डूबे आए नजर

बेटे अभिषेक के नाम अमिताभ बच्चन ने लिखी भावुक पोस्ट, भांजी नव्या ने भी लुटाया प्यार

VIDEO! वरुण शर्मा के जन्मदिन पर शहनाज गिल ने जमाई महफिल, किया जमकर डांस 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -