गुवाहाटी फ्रंटियर में हुआ रन फाॅर यूनिटी का आयोजन
गुवाहाटी फ्रंटियर में हुआ रन फाॅर यूनिटी का आयोजन
Share:

गुवाहाटी। बीएसएफ गुवाहाटी फ्रंटियर ने आज गुवाहाटी में रन फाॅर यूनिटी आयोजित की। इस मैराथन के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि प्रदान की। ऐसे लगभग 1850 से भी अधिक जवानों को नमन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार उग्रवाद, कानून व्यवस्था, वामपंथी उग्रवाद और प्राकृतिक आपदाओं के ड्यूटीरत रहने के दौरान उन्होंने अपना बलिदान दिया था।

इस कार्यक्रम में मेघालय के पूर्व राज्यपाल और पूर्व महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल आरएस मूसाहारी प्रमुख अतिथि थे। हाफ मेराथन में बड़े पैमाने पर लोगों ने भागीदारी की। इस दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से कई लोग पहुंचे थे। सीमा सुरक्षा बल के कई जवानों ने भी भागीदारी की। हाफ मैराथन का आयोजन 21 किलोमीटर के एरिया में हुआ था।

हाफ मैराथन दौड़ तड़के 5.45 बजे प्रारंभ हुई। बीएसएफ की दोनों दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। हाफ मैराथन दौड़ में महिलाओं की श्रेणी में असम की मंतोबारा अहमद ने 1 घंटा 38 मिनट में दौड़ पूरी की। जीतने वालों को नकद पुरस्कार स्वरूप डेढ़ हजार रूपए और ट्राफी भी प्रदान की गई। विजेताओं को लगभग 1 लाख 7 हजार रूपए के नकद पुरस्कार दिए गए।

BSF में निकली 10th पास के लिए भर्ती

मेघालय में बढ़ रही मवेशियों की तस्करी

BSF में निकली 10th,12th पास के लिए बंपर भर्ती

सीसुब के महानिदेशक राज्यपाल से मिले

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -