वॉचमैन की नौकरी करते थे गुरमीत चौधरी, फिर इस तरह हुई मनोरंजन जगत में एंट्री
वॉचमैन की नौकरी करते थे गुरमीत चौधरी, फिर इस तरह हुई मनोरंजन जगत में एंट्री
Share:

टेलीविज़न जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता गुरमीत चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं  है। लेकिन आज से कुछ वर्ष पहले यूपी के भागलपुर का यह लड़का वॉचमैन की जॉब करता था। लेकिन मेहनत और संघर्ष के दम आज देखिए कहां पहुंचे हैं गुरमीत चौधरी। आज गुरमीत चौधरी अपना जन्मदिन मना रहे है। इस विशेष अवसर पर हम उनको जिंदगी से संबंधित रोचक बातों के माध्यम से सफर को समझने का प्रयास करेंगे।

बता दे कि गुरमीत चौधरी एक सैनिक के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन दिल में गुरमीत चौधरी का सपना लेकर मुंबई आए। यहां पर आने के पश्चात् जीवन यापन करने के लिए एक स्टोर में वॉचमैन की नौकरी करने लगे थे। साथ ही अपने सपने को साकार करने के लिए जुड़ गए। वही नौकरी से कुछ हजार कमा लेते थे, फिर मॉडलिंग करना आरम्भ किया तथा एक एड में काम करने पर लगभग 1500 रुपए प्राप्त हुए। देखिए आज उनकी फीस लाखों में है। इस प्रकार गुरमीत डांस के शो 'झलक दिखला जा' के पांचवे सीजन के विनर बने।

वही वर्ष 2008 की बात है उनको रामायण टेलीविज़न सीरियल के लिए राम का किरदार निभाने के लिए चुना गया। इस रोल को गुरमीत ने इस प्रकार प्ले किया कि लोगों के दिल में बस गए। इस अवसर को उन्होंने अच्छी तरह भुनाया तथा यहीं से इनके करियर का ग्राफ ऊपर बढ़ता चला गया। 2004 में देबीना से भेंट हुई थी। बता दें, देबीना ने रामायण में सीता की भूमिका निभाई थी। इस प्रकार दोनों रिलेशनशिप में रहने के पश्चात् शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। 

इंटरनेट पर छाया उर्फी जावेद का नया लुक, तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे है फैंस

बांसुरी की धुन पर जमकर नाची माधुरी दीक्षित, अदाएं देख परिणीति चोपड़ा भी हुई हैरान

पिंक साड़ी पहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड फंक्शन में पहुंची श्रद्धा आर्या

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -