MP उप चुनाव रिजल्ट: रुझानों से भाजपा में खुशी की लहर, जल्द भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे CM
MP उप चुनाव रिजल्ट: रुझानों से भाजपा में खुशी की लहर, जल्द भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे CM
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। कुछ ही समय बाद साड़ी तस्वीर साफ़ होने वाली है और यह पता चलने वाला है कि शिवराज की सरकार बचेगी या कमलनाथ की सरकार आएगी। जी दरअसल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 115 है, क्योंकि एक सीट फिलहाल खाली नहीं होती तो ये आंकड़ा 116 होता। वहीं अब इस समय चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में जाते हुए नजर आ रहे हैं।

ऐसे में भाजपा नेता जीत का जश्न मनाने की तैयारी में भी लग चुके हैं। भाजपा को मिल रही बढ़त को देखकर सभी जश्न मनाने की तैयारी में लग चुके हैं। इसी बीच चुनावी नतीजों से खुश मुख्यमंत्री शिवराज दोपहर ढाई बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में जाने वाले हैं। वैसे इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की और यहां दोनों नेता प्रसन्न और शांत नजर आए।

वहीं CM शिवराज ने यह भी ट्वीट किया है कि 'राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित @BJPyMP को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है। प्रदेश विधानसभा के उप चुनाव के परिणाम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष @vdsharmabjp और साथियों के साथ देख रहा हूं।'

सरकार ने नीलाम की दाऊद इब्राहिम की 6 सम्पतियाँ, दिल्ली के दो वकीलों ने लगाई बोली

जोधपुर मेयर चुनाव: उत्तर में मेयर बनीं कांग्रेस की कुंती तो दक्षिण में जीतीं भाजपा की वनीता सेठ

अली गोनी का टुटा सब्र, बिग बॉस के घर में की तोड़ फोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -