गुजरात: 5 ही जीते थे, उसमे से भी एक छोड़ गया.., भाजपा में शामिल होंगे AAP विधायक
गुजरात: 5 ही जीते थे, उसमे से भी एक छोड़ गया.., भाजपा में शामिल होंगे AAP विधायक
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के विधानसभा चुनावों में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को धूल चटाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर AAP को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, गुजरात में सरकार के गठन से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के एक MLA ने अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है।

बता दें कि, गुजरात में AAP को कुल पांच विधानसभा सीटों पर जीत मिली है। ऐसे में इस MLA के साथ छोड़ने के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) के पास महज चार MLA रह गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ देर में ही गुजरात के विसाबदार सीट से AAP विधायक भूपत भयाणी भाजपा में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि गुजरात फतह करने के लिए AAP सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूरी जान लगा दी थी। केजरीवाल चुनाव के दो महीने पहले से गुजरात में घूम-घूमकर अपनी पार्टी के लिए वोट मांग रहे थे।

यही नहीं चुनाव के एक दिन पहले तक केजरीवाल यह दावा कर रहे थे कि गुजरात में उन्हें पूर्ण बहुमत मिल रहा है, यहाँ तक कि, उन्होंने लिखकर भी अपनी जीत की भविष्यवाणी कर दी थी। हालांकि, जब नतीजे आए तो पता चला कि AAP को कुल 162 सीटों में से महज पांच सीटें मिली हैं। इस सदमे से AAP और केजरीवाल अभी बाहर भी नहीं आ पाए थे कि इन पांच में से एक MLA ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। साथ यह भाजपा ज्वाइन करने का ऐलान कर दिया। आम आदमी पार्टी के लिए यह काफी बड़ा झटका माना जा रहा है।

PM मोदी ने दी महाराष्ट्र को कई विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- 'डबल इंजन की सरकार...'

MCD चुनाव में हार के बाद दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष पद से आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा

' AAP और AIMIM के साथ भाजपा का गठबंधन था..', गुजरात के नतीजों पर बोली कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -