' AAP और AIMIM के साथ भाजपा का गठबंधन था..', गुजरात के नतीजों पर बोली कांग्रेस
' AAP और AIMIM के साथ भाजपा का गठबंधन था..', गुजरात के नतीजों पर बोली कांग्रेस
Share:

जयपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार (10 दिसंबर) को प्रेस वार्ता करते हुए दावा किया है कि भारत जोड़ो यात्रा का चुनावों से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणामों से भारत जोड़ो यात्रा का कोई औचित्य नहीं है। हालांकि, जयराम रमेश ने यह भी कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन का विश्लेषण किया जाएगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

जयराम रमेश ने बूंदी में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, 'गुजरात के चुनाव नतीजे हमारे लिए निराशाजनक हैं। कांग्रेस का वोट शेयर 40 फीसदी से घटकर 27 फीसदी रह गया। मगर 27 फीसदी वोट शेयर एक बुनियाद है और वोट शेयर को फिर से 40 फीसदी तक बढ़ाना हमारे लिए कठिन नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा पर गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। हमारा उत्साह पहले जैसा ही है, हालांकि कुछ निराशा भी है। संगठन में कुछ कमियां थीं, हमें देखना होगा, विश्लेषण करना होगा फिर कार्रवाई की जाएगी। हमारे पार्टी अध्यक्ष को पता है कि क्या करना है।'

जयराम रमेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात में केंद्र और राज्य सरकार की मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया गया और चुनाव प्रचार में भाजपा द्वारा एक बच्ची का इस्तेमाल किए जाने की कांग्रेस की शिकायतों पर भी कोई एक्शन नहीं लिया। जयराम रमेश ने यह भी दावा किया करते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा, आम आदमी पार्टी (AAP) और AIMIM का गठबंधन था, जिसने कांग्रेस के लिए बाधा पैदा की। उन्होंने स्वीकार किया कि सूबे में पार्टी के संगठन में कमियां हैं। बता दें कि गुजरात में भाजपा को लगातार 7वीं दफा एकतरफा जीत मिली है।

'केजरीवाल जैसे लिखकर भी नहीं देते कोहली..', भगवंत मान पर क्यों भड़के विराट के फैंस ?

'जिस हिमाचल में 97% हिन्दू, वहां हमने हिंदुत्व को हरा दिया..', कांग्रेस नेता सुक्खू होंगे CM

'ट्विटर की झूठी चिड़िया फिर उठ गई', कर्ज माफी पर CM शिवराज ने कसा कमलनाथ पर तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -