MCD चुनाव में हार के बाद दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष पद से आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा

MCD चुनाव में हार के बाद दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष पद से आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) में भाजपा की शिकस्त के बाद प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, आदेश गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंपा है। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। बता दें कि MCD चुनाव में भाजपा ने 250 वार्डों में से 104 सीटों पर जीत दर्ज की थीं। जबकि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने 134 सीटों पर कब्ज़ा किया था। 

MCD चुनाव में भाजपा उस क्षेत्र में भी सीट नहीं निकाल सकी थी, जहां आदेश गुप्ता जहां रहते हैं। इस संबंध में आदेश गुप्ता ने कहा था कि इलाके तो सांसदों और विधायकों के होते हैं। आदेश गुप्ता MCD के वार्ड क्रमांक 141 के राजेंद्र नगर में रहते हैं। यहां से AAP की आरती चावला ने जीत हासिल की है। हालांकि, आदेश गुप्ता ने कहा था कि भाजपा ने मुद्दों पर नगर निगम का चुनाव लड़ा है। 15 वर्ष बाद भी हमारी परफॉर्मेंस बेहतर रही। दिल्ली की जनता ने भाजपा पर भी भरोसा दिखाया है। ऐसा नहीं है कि पूरा समर्थन AAP को दे दिया है।

MCD चुनाव के परिणाम आने के बाद आदेश गुप्ता ने AAP को घेरते हुए कहा था कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इलाका साफ हो गया। इस पर जब उनसे सवाल किया गया कि आपके इलाके से भी भाजपा साफ हो गई है, तो गुप्ता ने कहा था कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कोई इलाका नहीं होता। इलाके तो सांसद और विधायकों के होते हैं। हम तो पूरी दिल्ली के अध्यक्ष हैं और दिल्ली के अध्यक्ष होने के नाते हम पूरी दिल्ली में कार्य करते हैं।

राष्ट्रीय स्क्वाश में जोशना ने 19वीं बार अपने नाम किया ये खिताब

' AAP और AIMIM के साथ भाजपा का गठबंधन था..', गुजरात के नतीजों पर बोली कांग्रेस

AAP ने की भाजपा के पार्षदों को खरीदने की कोशिश ? केजरीवाल के खिलाफ ACB में शिकायत

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -