जीएसटी और नोटबंदी का नहीं होगा चुनाव पर गलत असर
जीएसटी और नोटबंदी का नहीं होगा चुनाव पर गलत असर
Share:

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का मानना है कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव पर नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर को लागू किए जाने का कोई नकारात्मक असर नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर इसका कोई असर नहीं होगा। यह बात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कही। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यक्रम पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमुखतौर पर प्रचार करेंगे। उनका कहना था कि फिलहाल पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा अभी नहीं की गइ्र है और यह घोषणा नहीं की जाएगी। वीरभद्र सिंह के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति और धन शोधन मामले का स्पष्ट तौर पर उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ रही है।

लोग यहां पर कांग्रेस के कार्यकाल से परेशान हैं, शासनतंत्र में भ्रष्टाचार फैला है। केंद्र सरकार ने तो जीएसटी लागू कर आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया है। नोटबंदी का कोई नकारात्मक असर विधानसभा चुनाव पर नहीं होगा।

बीजेपी नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिगंबर सिंह का निधन

गुजरात चुनाव में चेहरे का संकट, पीएम करेंगे कई जन सभाएं

कांग्रेस ने ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट को कहा जनता के धन की बर्बादी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -