दूल्हे ने किया इकरार तो दुल्हन ने किया शादी से इंकार
दूल्हे ने किया इकरार तो दुल्हन ने किया शादी से इंकार
Share:

जालंधर : पंजाब में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। दरअसल वधू पक्ष के लोग खुश थे और मेहमानों के आने की तैयारी कर रहे थे इस दौरान वर पक्ष के लोग आए सभी ओर खुशियां छा गई। जब रस्मों के लिए दूल्हे को मंडप में बुलाया गया तो उसे देखकर दुल्हन के होश ही उड़ गए। दरअसल 22 वर्ष की दुल्हन ने अधेड़ उम्र के दूल्हे को देखकर शादी से इंकार कर दिया। मामले में यह बात सामने आई है कि ऐन मौके पर इंकार किए जाने के बाद दूल्हे ने पुलिस में शिकायत कर दी। 

दरअसल वर पक्ष के लोग वधू पक्ष के लोगों पर और दुल्हन पर ठगी का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि युवती तलाक शुदा है और उसे दूल्हे की उम्र के बारे में पहले से ही पता है। सबकुछ दोनों ही पक्षों की सहमति से ही हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार मामले में यह बात सामने आ रही है कि रस्मों के दौरान दो युवकों ने दुल्हन से कुछ बातें कहीं जिसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। 

मामले को लेकर दुल्हन ने कहा है कि उसके परिजन ने ही उसका विवाह तय किया था मगर दुल्हे से परिचय नहीं करवाया गया। विवाह के दिन उसे पता पड़ा कि लड़के की उम्र उससे बहुत अधिक है। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -