अब भारत आ सकते हैं विदेशी नागरिक, सरकार ने हटाई वीजा पर रोक
अब भारत आ सकते हैं विदेशी नागरिक, सरकार ने हटाई वीजा पर रोक
Share:

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते विदेशी नागरिकों को भारत नहीं आने दिया जा रहा था लेकिन अब सरकार ने एक नया आदेश दिया है। जी दरअसल हाल ही में सरकार ने विदेशी नागरिकों को भारत आने की छूट दे दी है। मिली जानकरी के मुताबिक टूरिस्‍ट वीजा को छोड़कर किसी भी अन्‍य काम के लिए विदेशी भारत आ सकते हैं।

इसी के साथ सभी OCI और PIO कार्ड होल्‍डर्स को भी एंट्री की परमिशन दे दी गई है। हाल ही में गृह मंत्रालय ने अनलॉक-5 के तहत सभी तरह के वीजा (इलेक्‍ट्रॉनिक वीजा, टूरिस्‍ट वीजा और मेडिकल वीजा) को बहाल करने का फैसला ले लिया है। इसी के साथ इलाज के लिए भारत आने वाले विदेशी मेडिकल वीजा के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। आपको याद ही होगा कि भारत में विदेशी नागरिकों की एंट्री मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही बंद कर दी गई थी।

बीते 3 मार्च को इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान और चीन के लिए सभी वीजा का निलंबित किया गया था। उसके बाद चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, ईरान, इटली, हांगकांग, मकाऊ, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया, नेपाल, थाईलैंड, सिंगापुर और ताइवान से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य जांच के आदेश जारी कर दिए गए थे। वहीँ 4 मार्च को सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की यूनिवर्सल स्क्रीनिंग होने के बारे में कहा गया था और स्क्रीनिंग और संदिग्धों के आधार पर उन्हें होम आइसोलेशन या अस्पताल भेजने का इंतजाम किया गया था। इसी तरह और भी कई फैसले लिए गए थे।

डिजिटाइजेशन के माध्यम से बेहतर गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान कर रहा आईडीए

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP नेता अजित पवार कोरोना पॉजिटिव, हुए होम क्वारंटाइन

मध्य वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन से गई 114 लोगों की जान, 21 हुए लापता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -