दूरदर्शन पर ‘रामायण’ के टेलीकास्ट के खिलाफ थी सरकार! बुरा हो गया था रामानंद सागर का हाल
दूरदर्शन पर ‘रामायण’ के टेलीकास्ट के खिलाफ थी सरकार! बुरा हो गया था रामानंद सागर का हाल
Share:

टीवी के चर्चित पौराणिक शो ‘रामायण’ (Ramayan) रामानंद सागर (Ramanand Sagar) का सबसे कामयाब शो रहा। इस शो ने 1987 में इस तरह लोकप्रियता हासिल की कि इसकी सभी भूमिकाओं को रियल लाइफ में भी राम-सीता कहकर पूजा जाने लगा। आज भी लोगों के बीच इस शो के सभी भूमिकाओं को उनके असली नाम से अधिक उनके ऑन-स्क्रीन रोल से जानते हैं। 

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि 80 के दशक में टीवी पर तहलका मचाने वाले इस पौराणिक शो को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किए जाने पर रामानंद सागर को 2 वर्षों तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े थे। जी हां, रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने अपनी किताब ‘एन एपिक लाइफ: रामानंद सागर फ्रॉम बरसात टू रामायण’ में बताया था कि रामानंद सागर के लिए दूरदर्शन चैनल पर ‘रामायण’ का टेलीकास्ट करवाना सरल नहीं था। इस पर पाबंदी लगाने के लिए दूरदर्शन के मालिक से लेकर सरकार तक, सभी ने पूरा प्रयास किया। किसी को भी रामानंद सागर का ‘रामायण’ पर शो बनाने का आइडिया पसंद नहीं आया था। रामानंद ने ‘रामायण’ के 3 पायलट एपिसोड बनाए थे तथा तीनों रिजेक्ट कर दिए गए। वही एक समय ऐसा आया कि रामानंद परेशान हो गए थे। एक तो उनका वक़्त जा रहा था तथा ऊपर से पैसे भी खर्च हो रहे थे। 

हालांकि, रामानंद हार मानने वालों में से नहीं थे। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को पास कराने के लिए बहुत अपमान झेला, लोगों ने ‘रामायण’ के डायलॉग्स का मजाक बनाया, उन्हें कार्यालय के बाहर घंटों खड़े रहना पड़ा, मगर वह अपने सपने के लिए डटे रहे। उनकी मेहनत तब रंग लाई जब दूरदर्शन ने इस प्रोजेक्ट को पास किया। रामानंद सागर ने राहत की तो सांस ली थी, मगर उनकी मुश्किल यहां कम नहीं हुई थी। उनके लिए अगली चुनौती सरकार को मनाना था। दो वर्षों तक रामानंद सरकार एवं दूरदर्शन को मनाते रहे। दूरदर्शन माना, फिर सरकार को मनाने के लिए रामानंद निकल गए। फिर एक घड़ी आई, जब उनका सपना पूरा हुआ। वही जब 1986 में सूचना एवं प्रसारण मंत्री की कुर्सी पर अजित कुमार पांजा बैठे तो उन्होंने रामानंद सागर के इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी तथा फिर 1987 में इसका टेलीकास्ट आरम्भ किया गया। उस समय ‘रामायण’ ने सक्सेस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। घर-घर में तय वक़्त पर लोग सारा काम छोड़कर टेलीविज़न पर ‘रामायण’ देखते थे। जिनके पास टेलीविज़न नहीं होता था, वो दूसरों के घर में बैठकर इस शो का लुत्फ उठाते थे। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के चलते भी रामायण का टेलीकास्ट हुआ और ये शो उस समय भी सबसे अधिक देखे जाने वाले पौराणिक शोज की लिस्ट में शुमार हो गया था।

आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, देखकर दंग रह गए लोग

गृह मंत्रालय में निकली वेकेंसी, ये लोग करें आवेदन

पाकिस्तान की बड़ी उपलब्धि, बनी 500 ODI जीतने वाली दुनिया की तीसरी टीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -