अवैध बालू खनन पर सरकार की कार्यवाही, 39 लोग हुए गिरफ्तार
अवैध बालू खनन पर सरकार की कार्यवाही, 39 लोग हुए गिरफ्तार
Share:

रांची: शनिवार को बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ रांची सहित प्रदेश के सभी जिलों में छापेमारी की गई। इस के चलते 1 लाख 21 हजार 945 घन फीट बालू बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त 39 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 309 वाहन भी बरामद किए गए। खनन विभाग के निर्देश पर अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिलों में बनी टास्क फोर्स ने यह छापेमारी की।

प्राप्त खबर के मुताबिक, खनन विभाग की तरफ से शनिवार को सभी जिलों में बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। तत्पश्चात, सभी जिलों की टास्क फोर्स ने जिला खनन पदाधिकारी एवं प्रखंडों के बीडीओ, सीओ व बड़ी संख्या में पुलिस बल को साथ लेते हुए दोपहर से छापेमारी आरम्भ की जो देर शाम तक जारी रही। रांची के 6 प्रखंडों में छापेमारी रांची के ओरमांझी, नगड़ी, सोनाहातू, बुंडू, राहे एवं बुढ़मू प्रखंड में टीम ने छापेमारी की। यह छापेमारी एक साथ छापेमारी आरम्भ की गई। ओरमांझी में ही 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आधा दर्जन से ज्यादा वाहन एवं मशीनें बरामद की गई। 11 लाइसेंसी स्टोन माइंस के भंडारण की मापी की गयी। इसके संचालकों को शो कॉज किया गया। बुढ़मू के छापर में 40000 घनफीट बालू स्टॉक पाया गया। जिसे बरामद कर लिया गया। बालू सुरक्षित रखने के लिए बुढ़मू थाना को सुपूर्द किया गया है। नगड़ी में स्टोन चिप्स लदे दो हाइवा, एक टर्बो, एक बालू लदा हाइवा जब्त किया गया। बुंडू में दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। सोनाहातू के वनडीह में 30000 घनफीट और जरियामोड़ में 15000 घनफीट अवैध बालू का स्टॉक बरामद कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

छापेमारी के चलते सबसे ज्यादा रांची जिले में 86 हजार घनफीट बालू बरामद किया गया। सबसे ज्यादा 15 व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी रांची में ही हुई। इसके अतिरिक्त गिरिडीह व धनबाद में नौ- नौ, देवघर और खूंटी में दो -दो और लोहरदगा में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त पाकुड़ में भी एक को पकड़ा गया। शनिवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान धनबाद एवं देवघर में इस धंधे से जुड़े लोगों ने छापेमारी टीम पर हमला बोला। संबंधित थानों में इसको लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। देवघर में हमलावरों ने टीम के साथ मारपीट की तथा बालू लदे चार ट्रैक्टर को लेकर भाग गए। इधर, धनबाद में आईएसएम गेट के समीप तस्करों ने जांच टीम को कुचलने की कोशिश की। खनन विभाग की तरफ से धनबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आवेदन के मुताबिक, आईएसएम गेट के पास एक 407 चालक दयाल सागर मंडल को रोकने का प्रयास किया गया तो सशस्त्र बल को कुचलने की कोशिश की। बालू लदे वाहने के धक्के से कार्यालय का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

BJP नेता की गिरफ्तारी पर मचा सियासी संग्राम, नीतीश सरकार पर लगे गंभीर आरोप

CM केजरीवाल के एक और विधायक को कोर्ट ने माना दोषी, अब्दुल रहमान और उनकी बीवी पर आरोप सिद्ध

मई में भी बरसेंगे बदरा! जानिए IMD की भविष्यवाणी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -